लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, कहा रोड़ा अटकाने का कर रही काम

By भाषा | Updated: December 2, 2018 20:28 IST

संगारेड्डी में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘भगवान राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण कराने के मार्ग पर कोई रोड़ा अटका रहा है तो वह कांग्रेस है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें कांग्रेस पार्टी की मंशा को समझने की कोशिश करनी चाहिए।’’ 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की राह में कांग्रेस पर रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि राहुल गांधी नीत पार्टी और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ कर रही है।

संगारेड्डी में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘भगवान राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण कराने के मार्ग पर कोई रोड़ा अटका रहा है तो वह कांग्रेस है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें कांग्रेस पार्टी की मंशा को समझने की कोशिश करनी चाहिए।’’ 

वहीं, विकाराबाद जिले के तंदुर शहर में अन्य चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी नीत ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पर हमला बोला।

उन्होंने कहा, ‘‘तेलंगाना में भाजपा सरकार बनाती है तो मैं आप से यह सकता हूं कि ओवैसी को भी हैदराबाद से उसी तरह से भागना पड़ेगा जैसे निज़ाम भागने पर मजबूर हुए थे। भाजपा सबको सुरक्षा देगी लेकिन किसी को अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं देगी।’’ 

उन्होंने कांग्रेस और टीआरएस पर मुस्लिम तुष्टिकरण करने और धार्मिक आधार पर उनके लिए योजनाएं बनाने का आरोप लगाया। आदित्यनाथ ने कहा कि नीतियां बनाने के दौरान भाजपा जाति, नस्ल और धर्म के बीच भेदभाव नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में बीते साढ़े साल में भाजपा नीत सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ मिशन के साथ कार्यक्रम चलाए हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथराम मंदिरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा