लाइव न्यूज़ :

बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र कर्नाटक भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त हुए

By भाषा | Updated: August 1, 2020 05:43 IST

हाल में ही कर्नाटक में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर नई दिल्ली के कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव को लेकर कयास लगने लगे है।

Open in App
ठळक मुद्दे येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी समझे जा रहे विजयेंद्र के लिए पार्टी के अंदर यह प्रोन्नति है। खबरे हैं कि येदियुरप्पा के बेटे मंत्रिमंडल में भी शामिल हो सकते हैं

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र को प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की प्रदेश इकाई में दस उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। उपाध्यक्षों की सूची में अन्य प्रमुख नेता पूर्व मंत्री अरविंद लिंबावली, सांसद शोभा करंदलाजे और प्रताप सिन्हा हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी अनंत कुमार उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट से वंचित किये जाने के बाद तेजस्विनी पार्टी उपाध्यक्ष बनायी गयी थीं। कटील ने उपाध्यक्षों के साथ ही चार महासचिव, दस प्रदेश सचिव, दो कोषाध्यक्ष आदि नियुक्त किये हैं। पिछले साल अगस्त में प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने अब पार्टी पदाधिकारियों की अपनी पूरी टीम बना ली है। येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी समझे जा रहे विजयेंद्र के लिए पार्टी के अंदर यह प्रोन्नति है। 

हाल में ही कर्नाटक में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर नई दिल्ली के कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव को लेकर कयास लगने लगे है। ’ कुछ खबरों के अनुसार पिछले साल जुलाई में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिरने के बाद सरकार गठन के मद्देनजर भाजपा नेता ने 78 वर्षीय लिंगायत नेता बीएस येदियुरप्पा को बता दिया था कि उन्हें एक साल के बाद अपनी उम्र और दूसरे नेताओं को जगह देने के लिए पद छोड़ना पड़ सकता है।

खबरों में दावा किया गया है कि इसके बदले में येदियुरप्पा को राज्यपाल का पद और उनके छोटे बेटे बी वाई विजयेंद्र को अहम पद मिल सकता है। पार्टी में कुछ नेता येदियुरप्पा के हाल ही में पार्टी के 200 विधायकों को बोर्डों तथा निगमों में नियुक्त करने के कदम को उन विधायकों को शांत रखने की कोशिश के तौर पर देखते हैं जो उनसे नाखुश हैं।

उपमुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के आलाकमान की पसंद रहे लक्ष्मण सावदी के दिल्ली जाने और वहां पार्टी नेताओं से मुलाकात करने से एक बार फिर नेतृत्व में बदलाव की अटकलों को हवा दे दी है। उपमुख्यमंत्री पद पर उनकी नियुक्ति ने प्रदेश भाजपा में कई लोगों को हैरत में डाल दिया था क्योंकि उस समय न तो वह विधायक थे और न ही पार्षद। इस कदम को येदियुरप्पा के बाद राज्य में कोई नेता लाने की आलाकमान की कोशिश के तौर पर देखा गया क्योंकि सावदी भी लिंगायत समुदाय से आते हैं जिसे पार्टी अपना गढ़ मानती है।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा