लाइव न्यूज़ :

अगले 10 साल तक नहीं पीएम मोदी का कोई विकल्प, उपेंद्र कुशवाहा मनचाही सीटें न मिलने की वजह से हुए एनडीए से अलग: रामदास अठावले

By भाषा | Updated: December 21, 2018 15:05 IST

आरपीआई (ए) नेता रामदास अठावले ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, बीजद जैसे दल बीजेपी के नेतृत्व वाले राजग में शामिल हो सकते हैं।

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर: राजग में शामिल आरपीआई (ए) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने आने वाले दिनों में राजग के विस्तार का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी आज भी जनता में काफी लोकप्रिय हैं तथा अगले 10 साल तक उनका कोई विकल्प नहीं है।

अठावले ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का राजग से अलग होने के पीछे मोदी से नाराजगी नहीं है बल्कि इसका कारण गठबंधन में जदयू के आने के बाद उम्मीद के अनुरूप सीटें नहीं मिलना है।

चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा की मांग पर अलग हुयी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसी संभावना है कि वाईएसआर कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, बीजद राजग में शामिल हो सकती है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने विपक्ष के महागठबंधन की कवायद का जिक्र करते हुए कहा कि महागठबंधन केवल फोटो का अवसर है जिसके साथ आने की संभावना बेहद कम है।

हाल में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह नरेन्द्र मोदी की असफलता नहीं है। यह परिणाम राज्यों की समस्या से जुड़े थे। राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस को अच्छी टक्कर दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर बार बार निशाना साधना अच्छी बात नहीं है। भारत का जनमानस इस तरह के आचरण को स्वीकार नहीं करता है। इसका आने वाले दिनों में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अठावले ने कहा कि नरेन्द्र मोदी आज भी जनता में काफी लोकप्रिय हैं, अगले 10 साल तक उनका कोई विकल्प नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद वे फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह दुष्प्रचार कर रही है कि भाजपा संविधान बदल देगी। सरकार के साढ़े चार वर्ष हो गए लेकिन ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई।

दलितों पर अत्याचार के विषय पर उन्होंने कहा कि जब तक जातपांत रहेगा, ऐसी घटना सामने आयेगी । ऐसी घटनाएं कांग्रेस के शासनकाल में भी थी, कुछ घटनाएं हाल में भी सामने आई है। सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिये जातपांत को खत्म करना जरूरी है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा