लाइव न्यूज़ :

29 को शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, सोनिया और राहुल गांधी को न्योता दिया, कहा- पीएम मोदी, शाह को भी आमंत्रित करेंगे

By भाषा | Updated: December 25, 2019 19:48 IST

सोरेन ने यह भी कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित करेंगे। वह बुधवार शाम सोनिया के आवास पर पहुंचे और उन्हें आमंत्रित किया। सोरेन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोरेन ने कहा, ‘‘हमने सोनिया जी से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया।उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेता उनके शपथ ग्रहण में मौजूद होंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने बुधवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें अपने शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया।

सोरेन ने यह भी कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित करेंगे। वह बुधवार शाम सोनिया के आवास पर पहुंचे और उन्हें आमंत्रित किया। सोरेन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया है।

सोरेन ने कहा, ‘‘हमने सोनिया जी से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया। राहुल जी से मिलकर उन्हें आमंत्रित किया है।'' उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेता उनके शपथ ग्रहण में मौजूद होंगे। उनके साथ कांग्रेस नेता के. सी. वेणुगोपाल और आर. पी. एन. सिंह भी थे जो झारखंड में पार्टी के प्रभारी हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में झामुमो नेता ने कहा, ‘‘यह गठबंधन पांच साल सरकार चलाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। जनता ने जिस आशा और आकांक्षा के साथ बहुमत दिया है, उसे हम लोग पूरा करेंगे।’’ दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद 29 दिसंबर को सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

झामुमो ने बुधवार को कहा कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। एक दिन पहले सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया और उन्हें 50 विधायकों के समर्थन का पत्र पेश किया।

चुनाव में गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें मिलीं। झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली। भाजपा पहली बार झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ी और वह 25 सीटों पर सिमट गई। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेनसोनिया गाँधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा