लाइव न्यूज़ :

सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर कांग्रेस क्यों परेशान है? कांग्रेस हमेशा परिवार में ही ‘भारत रत्न’ जुटाती रहीः प्रसाद

By भाषा | Updated: October 17, 2019 13:56 IST

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी करते हुए महाराष्ट्र भाजपा ने हिन्दुत्व के पैरोकार सावरकर और 19वीं सदी के समाज सुधारक ज्येातिबा फुले व उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस यह सुनिश्चित कर रही है कि केवल ‘‘परिवार के सदस्यों’’ को ही सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिले।कांग्रेस ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और दलित आदर्श बाबासाहेब आंबेडकर को पहले भारत रत्न नहीं दिया था।

महाराष्ट्र भाजपा द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग उठाए जाने को उचित ठहराते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह इस तरह के ‘‘राष्ट्रभक्तों’’ को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का विरोध कर रही है।

प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस यह सुनिश्चित कर रही है कि केवल ‘‘परिवार के सदस्यों’’ को ही सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिले। राज्य में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी करते हुए महाराष्ट्र भाजपा ने हिन्दुत्व के पैरोकार सावरकर और 19वीं सदी के समाज सुधारक ज्येातिबा फुले व उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई थी।

प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और दलित आदर्श बाबासाहेब आंबेडकर को पहले भारत रत्न नहीं दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों नेताओं को (मरणोपरांत) तब सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया जब नरसिंह राव देश के प्रधानमंत्री थे, जो परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे।’’

प्रसाद ने पूछा, ‘‘सावरकर को भारत रत्न देने की मांग भाजपा द्वारा अपने घोषणापत्र में उठाए जाने से कांग्रेस क्यों परेशान है? कांग्रेस हमेशा परिवार में ही ‘भारत रत्न’ जुटाती रही।’’ हिन्दुत्व के पैरोकार को भारत रत्न देने की मांग को उचित ठहराते हुए प्रसाद ने कहा कि सावरकर राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने अंडमान जेल में 11 साल गुजारे।

उन्होंने कहा, ‘‘सावरकर ने देश से बदले में कुछ नहीं मांगा।’’ प्रसाद ने कहा, ‘‘वीर सावरकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने समाज को बहुत कुछ दिया है। ऐसे राष्ट्रवादियों को निश्चित तौर पर भारत रत्न मिलना चाहिए।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रविशंकर प्रसादमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा