लाइव न्यूज़ :

'जब CM शिवराज खुद को किसान पुत्र कहते हैं तो किसानों पर गोलियां क्यों चली'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2018 05:15 IST

संजय सिंह दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद रविवार को राजधानी पहुंच और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाकर वरिष्ठ नेताओं से उन्होंने मुलाकात की। संजय सिंह जब कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो वहां उनका नेताओं ने स्वागत किया। 

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर रविवार को उनके साले संजय सिंह ने जमकर हमला बोला। संजय ने कहा कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने आपको किसान पुत्र कहते हैं तो राज्य में किसान आंदोलन क्यों हुआ, किसानों पर गोलियां क्यों चली।

संजय सिंह दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद रविवार को राजधानी पहुंच और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाकर वरिष्ठ नेताओं से उन्होंने मुलाकात की। संजय सिंह जब कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो वहां उनका नेताओं ने स्वागत किया। 

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए संजय सिंह ने अपने जीजा और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब शिवराज सिंह खुद किसान पुत्र है, तो राज्य में किसानों पर गोलियां क्यों चली। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की जररूत किसानों को क्यों पड़ी। 

संजय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही भावांतर योजना और मंदसौर गोलीकांड के अलावा संबल योजना पर भी हमला सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन योजनाओं की बात कहती है, मगर अब तो लोग भी जान गए हैं कि ये योजनाएं केवल वोट के लिए बनाई गई हैं।

संजय ने बताई चुनाव की तैयारियां

महाराष्ट्र के गोदिया के रहने वाले संजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी चकित किया। उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि वे अपने क्षेत्र में चुनावी तैयारी को लेकर पहले से ही सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे कार्य कर रहे हैं। जब उन्होंने अपने क्षेत्र वारासिवनी विधानसभा के 150 गांवों के नाम बोलाना शुरु किए तो सभी लोग हतप्रभ रह गए। उन्होंने बिना कागज का सहारा लिए गांवों का नाम लिया और बताया कि इन गांवों में वे लंबे समय से सक्रिय हैं।

वारासिवनी से मैदान में उतार सकती है कांग्रेस

संजय को कांग्रेस बालाघाट जिले के वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतार सकती है। महाराष्ट्र के गोदिंया के रहने वाले संजय सिंह जब अपने जीजा शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने थे तब बालाघाट जिले के इस अंचल में तेजी के साथ सक्रिय हुए थे। यह क्षेत्र उनके प्रभाव वाला माना जाता है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा