लाइव न्यूज़ :

एक्शन में फिर अमित शाह, बढ़ने वाला है बंगाल का सियासी पारा! दुर्गा पूजा से पहले राज्य का दौरा करने की तैयारी

By भाषा | Updated: October 2, 2020 08:59 IST

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। इसे लेकर हालांकि बीजेपी की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि अमित शाह अगले कुछ दिनों में राज्य का दौरा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्गापूजा से पहले अमित शाह जा सकते हैं पश्चिम बंगाल, चुनाव की तैयारी पर पार्टी के नेताओं से करेंगे चर्चासाल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 40 में से 18 सीटें जीती थी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में लंबी चर्चा की। वहां अगले साल के शुरुआती छह महीनों में चुनाव होने हैं।

बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 22 अक्टूबर से आरंभ होने वाले दुर्गापूजा से पहले बहुत संभव है कि शाह राज्य का दौरा करे वहां के नेताओं से चुनावी तैयारियों पर चर्चा करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश इकाई ने शाह और नड्डा दोनों से राज्य का दौरा करने का आग्रह किया है।

राहुल सिन्हा भी बैठक में हुए शामिल

बैठक में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा भी शामिल हुए। नड्डा की नई टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने एक नाराजगी भरा वीडियो भी जारी किया था। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय भी बैठक में शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेताओं ने प्रदेश भाजपा के नेताओं से कहा है कि वे कृषि सुधार से संबंधित हाल ही में पारित विधेयकों के फायदे से जनता को अवगत कराएं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन विधेयकों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। प्रदेश के नेताओं से यह भी कहा गया है कि वे लोगों को बताएं कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं कर रही है।

बीजेपी की पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी

दशकों तक पश्चिम बंगाल की राजनीति में कोई प्रभावी छाप छोड़ने में असफल रही भाजपा अब वहां की राजनीति में एक प्रमुख ताकत और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 40 में से 18 सीटें जीती थी।

ऐसे राज्य में जहां भाजपा कभी शासन में नहीं रही, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उसकी ताकत में कई गुणा का इजाफा हुआ है। पार्टी के नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के 10 सालों के शासन का खात्मा करेंगे।

 

टॅग्स :पश्चिम बंगालअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा