लाइव न्यूज़ :

दिलीप घोष ने कहा, ‘‘कोरोना खत्म हो चुका है’’, टीएमसी ने डॉक्टर के पास जाने के लिए कहा

By भाषा | Updated: September 11, 2020 21:13 IST

घोष ने कहा, ‘‘दीदी (ममता बनर्जी) के भाई लोग (समर्थक) सभा को देखने के बाद असहज महसूस कर रहे हैं। यह कोरोना वायरस के डर के कारण नहीं है, बल्कि भाजपा के डर के कारण है। कोरोना खत्म हो गया है, लेकिन भाजपा को सभाएं और रैलियां करने से रोकने के लिए दीदी राज्य भर में अनावश्यक रूप से लॉकडाउन लगा रही हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसामाजिक दूरी के नियमों की अनदेखी कर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। सभा का वीडियो वायरल हो गया है।तृणमूल कांग्रेस ने घोष की टिप्पणियों के लिए उनका मजाक उड़ाया और उन्हें एक डॉक्टर से मिलने तक की सलाह दे डाली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष एक हास्यास्पद बयान दे रहे हैं कि कोविड-19 खत्म हो चुका है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया है कि कोविड-19 महामारी खत्म हो गई है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को जनसभाएं आयोजित करने से रोकने के लिए लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंध लगा रही हैं।

घोष ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब देश में एक दिन में कोविड-19 के 95,000 और राज्य में 3,000 मामले आ रहे हैं। घोष ने बुधवार को हुगली जिले में आयोजित रैली में यह टिप्पणी की, जिसमें सामाजिक दूरी के नियमों की अनदेखी कर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। सभा का वीडियो वायरल हो गया है।

घोष ने कहा, ‘‘दीदी (ममता बनर्जी) के भाई लोग (समर्थक) सभा को देखने के बाद असहज महसूस कर रहे हैं। यह कोरोना वायरस के डर के कारण नहीं है, बल्कि भाजपा के डर के कारण है। कोरोना खत्म हो गया है, लेकिन भाजपा को सभाएं और रैलियां करने से रोकने के लिए दीदी राज्य भर में अनावश्यक रूप से लॉकडाउन लगा रही हैं।’’

राज्य में शुक्रवार को पूर्ण तालाबंदी जारी है। तृणमूल कांग्रेस ने घोष की टिप्पणियों के लिए उनका मजाक उड़ाया और उन्हें एक डॉक्टर से मिलने तक की सलाह दे डाली। टीएमसी सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘हर दिन बंगाल में 3000 मामले और देश में 95,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष एक हास्यास्पद बयान दे रहे हैं कि कोविड-19 खत्म हो चुका है। मुझे लगता है कि उन्हें अपने इलाज के लिए एक डॉक्टर से मिलना चाहिए।’’ बंगाल में कोविड-19 के 1,93,175 मामले हो चुके हैं, जबकि बीमारी की वजह से 3700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीममता बनर्जीवेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा