लाइव न्यूज़ :

'ममता सरकार कोरोना वायरस की स्थिति पर एक 'श्वेत पत्र' करें प्रकाशित', भाजपा कोविड-19 के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: June 7, 2020 01:15 IST

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार संक्रमण की वास्तविक स्थिति को छिपाने के लिए हर रोज भ्रामक आंकड़े जारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर कोविड​​-19 संक्रमण के मामलों की संख्या में हेर फेर करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि सरकार जांच प्रक्रिया में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद को शामिल नहीं कर रही है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर कोविड​​-19 संक्रमण के मामलों की संख्या में हेर फेर करने और जानबूझकर जांच परिणामों में देरी करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि राज्य सरकार कोरोना वायरस की स्थिति पर एक ‘‘श्वेत पत्र’’ प्रकाशित करे।

घोष ने संवाददाताओं से कहा कि जांच परिणामों में देरी के कारण वायरस के सामुदायिक स्तर पर फैलने की आशंका पैदा हो रही है और कई लोगों की जांच परिणाम आने से पहले ही मौत हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार संक्रमण की वास्तविक स्थिति को छिपाने के लिए हर रोज भ्रामक आंकड़े जारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार जांच प्रक्रिया में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद को शामिल नहीं कर रही है ताकि ‘‘वास्तविकता सामने न आए’’। उन्होंने कहा, ‘‘ इन परिस्थितियों में हम राज्य सरकार से कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या, वायरस से होने वाली मौत की कुल संख्या, हर दिन की गई जांचों की कुल संख्या, परिणाम आने में लगने वाले समय आदि की जानकारी पर एक श्वेत पत्र पेश करने की मांग करते हैं।’’ घोष ने बनर्जी पर चक्रवात अम्फान में कुल प्रभावित लोगों के बारे में गलत आंकड़े देने का भी आरोप लगाया। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा