लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः अधीर रंजन चौधरी होंगे पीसीसी अध्यक्ष, सोमेन मित्रा के निधन के कारण यह पद खाली हो गया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2020 18:52 IST

पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के कारण यह पद खाली हो गया था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी इससे पहले भी फरवरी, 2014 से सितंबर, 2018 तक पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया।चौधरी के लिए नयी जिम्मेदारी इस मायने में महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण भी है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।हाल ही में पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के कारण यह पद खाली हो गया था।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया।

हाल ही में पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के कारण यह पद खाली हो गया था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी इससे पहले भी फरवरी, 2014 से सितंबर, 2018 तक पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। बहरामपुर से लोकसभा सदस्य चौधरी के लिए नयी जिम्मेदारी इस मायने में महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण भी है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

बंगाल में वाम मोर्चे के साथ गठबंधन को तैयार है कांग्रेस: अधीर रंजन

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ माकपा की अगुवाई वाले वाम मोर्चे के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में बुनियादी लड़ाई धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता के बीच है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद चौधरी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष आदर्श भाजपा एवं तृणमूल की सांप्रदायिक बयानबाजी को पराजित करेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस वाम मोर्चे के साथ मिलकर पूरे जोश से लड़ना चाहती है।’’ उल्लेखनीय है कि 2016 में में वाम मोर्चे के साथ कांग्रेस ने गठबंधन किया था, हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन टूट गया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा, ‘‘हम माकपा और दूसरे वाम दलों के साथ समझौता कभी खत्म नहीं करना चाहते थे, लेकिन माकपा को शायद यह लगा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

बहरहाल, कांग्रेस ने ऐसा कभी नहीं सोचा।’’ चौधरी इससे पहले भी फरवरी, 2014 से सितंबर, 2018 तक पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। बहरामपुर से लोकसभा सदस्य चौधरी के लिए नयी जिम्मेदारी इस मायने में महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण भी है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी बेतुकी: अधीर रंजन

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया जाना बेतुका है तथा उनके पिता न्याय मांगने के हकदार हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रिया के पिता एक पूर्व सैन्य अधिकारी हैं, देश की सेवा की है। रिया एक बंगाली ब्राह्मण महिला हैं। सुशांत राजपूत के लिए न्याय को एक बिहारी के लिए न्याय के तौर पर पेश नहीं करना चाहिए।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘रिया के पिता भी अपनी बच्ची के लिए न्याय मांगने के हकदार हैं।

मीडिया ट्रायल हमारी न्यायिक व्यवस्था के लिए अशुभ है। सभी के लिए न्याय हमारे संविधान का बुनियादी सार है।’’ एनसीबी ने तीन दिनों की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत ने 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिया को बुधवार को एनसीबी के दक्षिण मुंबई स्थित कार्यालय से भायखला जेल ले जाया गया।

टॅग्स :कांग्रेसपश्चिम बंगालसोनिया गाँधीअधीर रंजन चौधरीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा