लाइव न्यूज़ :

हम सरकार नहीं बनाएंगे, कांग्रेस-राकांपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला हैः खड़गे

By भाषा | Updated: November 10, 2019 17:40 IST

कांग्रेस पार्टी का एक ही रुख है कि लोगों का जो जनादेश है, उस जनादेश को साथ लेकर और विपक्ष में बैठकर हम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एक साथ मिलकर काम करें। यह हमारा फैसला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसलिये अगर कोई कुछ भी बोले तो उस बयान में कोई सच्चाई नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक यहां दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक रिसोर्ट में रुके हुए है।वरिष्ठ नेता भी महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध के मद्देनजर अपनी रणनीति तय करने के लिए जयपुर में डेरा डाले हुए हैं। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है और यही फैसला हमारा है।

खड़गे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है और हम इसे स्वीकार करते है। लेकिन इसके बाद पार्टी हाई कमान क्या निर्णय लेंगे, कब बोलेंगे, कैसा बोलेंगे वो उन पर छोड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ बयानों में कांग्रेस के शिवसेना को समर्थन देने की बात सामने आ रही है और कुछ इससे इंकार कर रहे है लेकिन इन बयानों में कोई सच्चाई नहीं है।

कांग्रेस पार्टी का एक ही रुख है कि लोगों का जो जनादेश है, उस जनादेश को साथ लेकर और विपक्ष में बैठकर हम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एक साथ मिलकर काम करें। यह हमारा फैसला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसलिये अगर कोई कुछ भी बोले तो उस बयान में कोई सच्चाई नहीं है।

महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक यहां दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक रिसोर्ट में रुके हुए है। खड़गे के अलावा, महाराष्ट्र कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध के मद्देनजर अपनी रणनीति तय करने के लिए जयपुर में डेरा डाले हुए हैं। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीसोनिया गाँधीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा