लाइव न्यूज़ :

हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए, कोरोना क्या बिगाड़ लेगा: शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी

By भाषा | Updated: September 5, 2020 22:02 IST

इमरती देवी कोरोना वायरस से स्वयं के संक्रमित होने की अफवाह फैलने पर नाराज दिखती हैं और संवाददाताओं यह कहती सुनाई देती हैं कि हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए हैं...कोरोना क्या बिगाड़ लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदरअसल इस घटना के तीन दिन पहले मंत्री इमरती देवी की विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक से तबीयत खराब होने के बाद बीच में ही उठकर चली गई थी।इसके बाद यह खबर फैल गई कि मंत्री में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।इमरती देवी कोरोना के लक्षण होने की अफ़वाह के कारण मीडिया पर नाराज़ हुई थीं।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कहा कि वह मिट्टी और गोबर में पैदा हुई हैं, इसलिए कोरोना वायरस उनके निकट भी नहीं आ सकता है। मंत्री के बयान से संबंधित एक कथित वीडियो यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो तीन सितंबर का बताया जा रहा है जब मंत्री राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर प्रवास पर उनसे मिलने यहां पहुंची थीं।

इस वीडियो में इमरती देवी कोरोना वायरस से स्वयं के संक्रमित होने की अफवाह फैलने पर नाराज दिखती हैं और संवाददाताओं यह कहती सुनाई देती हैं, ‘‘‘ हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए हैं...कोरोना क्या बिगाड़ लेगा। ये मास्क भी वे जबर्दस्ती लगाए हुए हैं।’’

सूत्रों ने बताया कि दरअसल इस घटना के तीन दिन पहले मंत्री इमरती देवी की विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक थी। इसी दौरान यह खबर सामने आई कि उनकी तबियत खराब है और वह बैठक से उठकर चली गईं।

इसके बाद यह खबर फैल गई कि मंत्री में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि इसी दिन वह शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ बैठक में शामिल हुईं। कोरोना के लक्षण होने की अफ़वाह के कारण वह मीडिया पर नाराज़ हुई थीं। कांग्रेस के नेता भी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा