लाइव न्यूज़ :

झप्पी मामलाः MP के मंत्री ने बयान-पीएम मोदी ने राहुल को इशारों में बोला था, 'काहे उठो-तुम्हारे पिताजी ने बैठाया है क्या?' 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 24, 2018 22:21 IST

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था और राफेल सहित कई अन्य मुद्दों को उठाया था।

Open in App

खंडवा, 24 जुलाईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाने को लेकर मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने विवाद खड़ा करने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि जिस समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री से गले लगे थे उस समय पीएम ने उनसे इशारों में कहा था कि इस कुर्सी पर क्या तुम्हारे पिताजी ने बिठाया है।   

मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा पिछले दिनों सदन में राहुल ने जब प्रधानमंत्री से उठने का आग्रह किया तो पीएम मोदी ने उनको इशारों में कहा था, 'काहे उठो। (इस कुर्सी पर) तुम्हारे पिताजी ने बैठाया है क्या?' 

बताया जा रहा है कि खंडवा जिले में सोमवार को एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने मोदी सरकार के खिलाफ 20 जुलाई को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में राहुल की प्रधानमंत्री को दी गई 'झप्पी' पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘उनके (कांग्रेस) नेता खड़े हो गये…राहुल भैया। पप्पू (राहुल) भाषण करते-करते बीच में उठे और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर चले गए और बोले-उठो, उठो।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इस पर प्रधानमंत्रीजी ने इशारा किया काहे को उठो। (इस कुर्सी पर) तुम्हारे पिताजी ने बैठाया है क्या?’’ शाह ने आगे कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री नहीं उठे, तो राहुल जबरदस्ती गले पड़ गए।’’

आपको बता दें कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था और राफेल सहित कई अन्य मुद्दों को उठाया था। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ था और राहुल गांधी ने अपनी प्यार से हर चीज को करने का संदेश दिया था। उन्होंने अपने भाषण के बीच में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगया था। इस दौरान पीएम असहज महसूस करते नजर आए थे। हालांकि बाद में उन्होंने गांधी से हाथ मिलाकर पीठ थपथपाई थी। (खबर इनपुट-भाषा)देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा