लाइव न्यूज़ :

Video: बिहार चुनाव से पहले एक बार फिर श्रीकृष्ण की शरण में मथुरा पहुंचे तेज प्रताप यादव, वीडियो हुआ वायरल

By भाषा | Updated: July 5, 2020 16:01 IST

तेज प्रताप यादव का ब्रज से लगाव किसी से छुपा नहीं है। वे अक्सर यहां आते रहे हैं। इस बार भी वे करीब एक सप्ताह से ब्रज में रहकर ही राधाकृष्ण के क्रीड़ा स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। लेकिन, इसके साथ ही उनके ध्यान में वर्ष के अंत से पूर्व बिहार में होने वाले आम चुनाव भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तेज प्रताप यादव बिहार विधान सभा चुनाव के कुछ ही समय पूर्व एक बार फिर ब्रज में प्रवास पर हैं।वह पिछले कई दिनों से ब्रज में राधाकृष्ण के लीला स्थलों के दर्शन कर रहे हैं।

मथुरा: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादवबिहार विधान सभा चुनाव के कुछ ही समय पूर्व एक बार फिर ब्रज में प्रवास पर हैं। वह पिछले कई दिनों से ब्रज में राधाकृष्ण के लीला स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट से ‘राधे...राधे’ लिखकर बोलो ‘बांकेबिहारी लाल की जय’ का नारा लिखकर एक वीडियो भी शेयर किया है।

तेज प्रताप यादव का ब्रज से लगाव किसी से छुपा नहीं है। वे अक्सर यहां आते रहे हैं। इस बार भी वे करीब एक सप्ताह से ब्रज में रहकर ही राधाकृष्ण के क्रीड़ा स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। लेकिन, इसके साथ ही उनके ध्यान में वर्ष के अंत से पूर्व बिहार में होने वाले आम चुनाव भी हैं।

इसीलिए, वे सोशल मीडिया के माध्यम से 15 वर्षों से काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को सत्ता से बाहर करने की भी अपील कर रहे हैं। अपने इरादों को जाहिर करते हुए तेज प्रताप ने नए नारे भी गढ़े हैं - ‘राजद ने ठाना है, बिहार बचाना है। बदलें सरकार, बदलिए बिहार। तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार।

उन्होंने पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि जो बदनाम थे, भाजपा में जाकर अब ‘पवित्र’ हो गए। उन्होंने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की जीत की मनोकामना के साथ प्राचीन महादेव मंदिरों में पूजा अर्चना की। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा