लाइव न्यूज़ :

वीडियो: दिल्ली में अगजनी पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह बोले- मेरा ट्रैक्टर, मैं फूंक रहा हूं तो तुम्हें क्या हो रहा है?

By अनुराग आनंद | Updated: September 28, 2020 15:55 IST

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कृषि राज्य से जुड़ा मामला है, ऐसे में राज्य से पूछे बिना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जो फैसला लिया है, वह किसी तरह से स्वीकार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के इंडिया गेट के पास आगजनी का मामला, नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ ट्रैक्टर में किसानों ने लगाई आगदिल्ली पुलिस के अनुसार, 'करीब 15 से 20 लोग यहां जमा हुए और एक ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश की।

नई दिल्ली: कृषि विधेयकों के विरोध में जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली में इंडिया गेट के पास आगजनी का मामला सामने आया है। यहां सोमवार सुबह कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। 

राजपथ पर हुई इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और इसे अंजाम देने वालों की तलाश की जाने लगी है। एनडीटीवी की मानें तो अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार आगजनी की घटना करने वाले अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है।

इस मामले में पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरा ट्रैक्टर, मैं फूंक रहा हूं को तुम्हें क्या हो रहा है? इसके साथ ही पंजाब के सीएम सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। कृषि एक राज्य का विषय है लेकिन कृषि बिल हमें बिना पूछे पारित कर दिया गया है। यह पूरी तरह असंवैधानिक है।

 'करीब 15 से 20 लोग यहां जमा हुए और एक ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश की'

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 'करीब 15 से 20 लोग यहां जमा हुए और एक ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश की। आग को बुझा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी हटा लिया गया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच जारी है।'

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार घटना सुबह करीब 7.15 और 7.30 के आसपास की है। पुलिस ने बताया है कि प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

पंजाब-हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में किसान कर रहे हैं प्रदर्शन-

गौरतलब है कि राज्य सभा में कृषि विधेयकों के पास होने के बाद से ही पंजाब-हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिले हैं। इसी संबंध में 25 सितंबर को कई किसान संगठनों ने भारत बंद का भी आह्वान किया था। वहीं, कर्नाटक में आज किसानों ने बंद बुलाया है।

पंजाब में अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अब भी किसान जमे हुए हैं और उनका प्रदर्शन जारी है। कई किसान संगठनों का आरोप है कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म करने का प्रयास कर रही है और ताजा विधेयक ने इसके लिए और रास्ता खोल दिया है।

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहकिसान विरोध प्रदर्शननरेंद्र मोदीदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा