लाइव न्यूज़ :

Video: जानें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसे चेतावनी देते हुए कहा- जमीन में 10 फीट नीचे गाड़ दूंगा

By अनुराग आनंद | Updated: December 26, 2020 10:09 IST

सीएम शिवराज सिंह चौहान के बदले हुए सख्त रूप को देखकर माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सख्त प्रशासन का संदेश जनता के बीच देना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाफिया को प्रदेश छोड़ने की चेतावनी देने वाला मुख्यमंत्री का बयान दिन भर चर्चा में रहा।शिवराज सिंह चौहान ने सुशासन दिवस के अवसर पर होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही है।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक कार्यक्रम के दौरान भाषण देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिवराज के अलग व सख्त अंदाज को देखा जा सकता है। 

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माफिया तत्वों को प्रदेश छोड़ कर चले जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें जमीन में 10 फुट नीचे गाड़ दिया जाएगा और किसी को पता नहीं लगेगा। 

"'आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं"

मुख्यमंत्री चौहान ने सुशासन दिवस के अवसर पर होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह चेतावनी दी। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, 'आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं, गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे-वोड़ेंगे नहीं, फॉर्म में है मामा। 

एक तरफ माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है। रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया, कहीं भवन तान दिए, कहीं ड्रग माफिया...सुन लो रे मध्य प्रदेश छोड़ दो नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा 10 फीट, कहीं पता नहीं चलेगा।'

माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में सीएम शिवराज सिंह चौहान-

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर लगातार अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

इससे पहले भी कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कटनी के कलेक्टर शशिभूषण सिंह और नीमच के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय को हटाने की कार्रवाई की थी। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा