उत्तराखंडः मंत्रिमंडल विस्तार, सतपाल महाराज, बंसीधर भगत सहित 11 मंत्री शामिल, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 12, 2021 06:20 PM2021-03-12T18:20:29+5:302021-03-12T20:05:03+5:30

Chief Minister Tirath Singh Rawat expanded cabinet: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए इसमें 11 मंत्रियों को शामिल किया।

Uttarakhand cM Tirath Singh Rawat expanded cabinet Satpal Maharaj Bansidhar Bhagat Cabinet Ministers see list | उत्तराखंडः मंत्रिमंडल विस्तार, सतपाल महाराज, बंसीधर भगत सहित 11 मंत्री शामिल, देखें लिस्ट

गौरतलब है कि इससे पहले दस मार्च को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने अकेले ही शपथ ली थी। (photo-ani)

Highlightsउत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।प्रदेश मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं।मंत्रियों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Chief Minister Tirath Singh Rawat expanded cabinet: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ली।

सतपाल महाराज, बंसीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चौपाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा आर्य, धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

सूत्रों ने बताया कि यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के मंत्रियों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि इससे पहले दस मार्च को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने अकेले ही शपथ ली थी।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मदन कौशिक के अलावा तीरथ सिंह रावत ने पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा, चार नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्यारह मंत्रियों में से आठ को कैबिनेट मंत्री का जबकि तीन को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है।

प्रदेश के नये मुख्यमंत्री चुने गये रावत ने नौ मार्च को अकेले ही पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। उत्तराखंड मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल करके जबरदस्त बहुमत से सत्ता में आई भाजपा सरकार की कमान संभालते समय त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल में अपने अलावा केवल नौ मंत्रियों को ही शामिल किया था और दो पद खाली छोड़ दिए थे।

जून 2019 में प्रदेश के वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया था, जिसके बाद रिक्त मंत्री पदों की संख्या तीन हो गई। इसी बीच, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुबह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल गठन के मसले पर भी चर्चा हुई। 

Web Title: Uttarakhand cM Tirath Singh Rawat expanded cabinet Satpal Maharaj Bansidhar Bhagat Cabinet Ministers see list

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे