लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh panchayat chunav 2020: भाजपा ने कमर कसी, सभी सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा, सभी दलों के लिए अग्निपरीक्षा

By भाषा | Updated: March 15, 2020 15:15 IST

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में पंचायत चुनावों से जुडे़ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं की बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर संपन्न हुई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज पार्टी नई बुलन्दियों पर पहुंची है।सिंह ने कहा कि भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है।

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आगामी पंचायत चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में पंचायत चुनावों से जुडे़ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं की बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर संपन्न हुई।

बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर प्रारम्भिक स्तर पर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज पार्टी नई बुलन्दियों पर पहुंची है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए सत्ता लोककल्याण के संकल्प के साथ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा और उसके उत्थान के लिए कार्य करते हुए भारत को एक सशक्त और मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का माध्यम है।

सिंह ने कहा कि भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है। पंचायत चुनाव के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण भी हो सकेगा जो राष्ट्र के निर्माण व विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन की योजनानुसार पंचायत चुनावों में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशचुनाव आयोगयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीएसपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा