Uttar pradesh panchayat chunav 2020: भाजपा ने कमर कसी, सभी सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा, सभी दलों के लिए अग्निपरीक्षा

By भाषा | Published: March 15, 2020 03:15 PM2020-03-15T15:15:39+5:302020-03-15T15:15:39+5:30

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में पंचायत चुनावों से जुडे़ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं की बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर संपन्न हुई।

Uttar pradesh panchayat chunav 2020 BJP announced to contest elections all seats | Uttar pradesh panchayat chunav 2020: भाजपा ने कमर कसी, सभी सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा, सभी दलों के लिए अग्निपरीक्षा

पंचायत चुनाव के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण भी हो सकेगा जो राष्ट्र के निर्माण व विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं।

Highlightsप्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज पार्टी नई बुलन्दियों पर पहुंची है।सिंह ने कहा कि भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है।

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आगामी पंचायत चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में पंचायत चुनावों से जुडे़ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं की बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर संपन्न हुई।

बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर प्रारम्भिक स्तर पर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज पार्टी नई बुलन्दियों पर पहुंची है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए सत्ता लोककल्याण के संकल्प के साथ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा और उसके उत्थान के लिए कार्य करते हुए भारत को एक सशक्त और मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का माध्यम है।

सिंह ने कहा कि भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है। पंचायत चुनाव के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण भी हो सकेगा जो राष्ट्र के निर्माण व विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन की योजनानुसार पंचायत चुनावों में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। 

Web Title: Uttar pradesh panchayat chunav 2020 BJP announced to contest elections all seats

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे