लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा में रविदास मंदिर तोड़े जाने को लेकर हंगामा, आप ने भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

By भाषा | Updated: August 22, 2019 16:42 IST

आप नेताओं ने पोस्टर लेकर सदन के बीच में मार्च किया और नारेबाजी की जिसके बाद कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के फिर से शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा जिसके बाद विधानसभा को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा में आप विधायकों ने नारेबाजी की, सदन 45 मिनट के लिए स्थगितसदन में सबसे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को सत्तारूढ़ आप के सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन के समीप आकर रविदास मंदिर तोड़ने को लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

हंगामे कारण सदन को 45 मिनट के लिए स्थगित किया गया। विधानसभा सत्र की शुरुआत होते ही सदन में सबसे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, दोनों का हाल ही में निधन हो गया।

आप नेताओं ने पोस्टर लेकर सदन के बीच में मार्च किया और नारेबाजी की जिसके बाद कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के फिर से शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा जिसके बाद विधानसभा को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस महीने की शुरुआत में रविदास मंदिर को हटा दिया था। दलित प्रदर्शनकारी बुधवार को मंदिर तोड़ने के विरोध में सड़कों पर उतरे, जिससे दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात की समस्या खड़ी हो गई थी।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की है। बुधवार रात को विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। 

टॅग्स :इंडियादिल्ली सरकारदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा