लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में प्रियंका गांधी के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, 11 फरवरी को पहली रैली

By भाषा | Updated: February 9, 2019 17:42 IST

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 42 सीटों की प्रभारी प्रियंका राजधानी में 14 फरवरी तक अपने प्रवास के दौरान विधानसभा वार पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी ।

Open in App

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सोमवार को राजधानी आगमन की जबरदस्त तैयारियां की जा रही है। प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सोमवार को लखनऊ आ रहे है। इस यात्रा को कांग्रेस के लोकसभा चुनाव की व्यापक तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 42 सीटों की प्रभारी प्रियंका राजधानी में 14 फरवरी तक अपने प्रवास के दौरान विधानसभा वार पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी । प्रियंका का प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं से मिलने का पूरा कार्यक्रम विस्तार से बना लिया गया है।इस बीच इन तीनों नेताओं के आगमन पर कांग्रेस ने व्यापक स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है। हवाई अड्डे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन तक के लगभग 10 किलोमीटर के रास्ते पर 37 स्थानों पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इन नेताओं का स्वागत करेंगे। पूरे रास्ते को होर्डिंग बैनर और कटआउट से सजाया जा रहा है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा