लाइव न्यूज़ :

यूपी विधान परिषद चुनाव, कांग्रेस ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, महाराष्ट्र में 22 सीट पर जल्द मतदान

By भाषा | Updated: February 21, 2020 19:31 IST

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार आगरा स्नातक के लिए राजेश द्विवेदी, मेरठ स्नातक के लिए जितेंद कुमार गौड़, इलाहाबाद स्नातक के लिए अजय कुमार सिंह और लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बृजेश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र के लिए मेंहदी हसन को टिकट दिए गए हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र के लिए नागेंद्र दत्त त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए शुक्रवार को छह उम्मीदवार घोषित किए।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार आगरा स्नातक के लिए राजेश द्विवेदी, मेरठ स्नातक के लिए जितेंद कुमार गौड़, इलाहाबाद स्नातक के लिए अजय कुमार सिंह और लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बृजेश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र के लिए नागेंद्र दत्त त्रिपाठी और बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र के लिए मेंहदी हसन को टिकट दिए गए हैं। 

आने वाले महीनों में महाराष्ट्र विधान परिषद में 22 सीटें होंगी खाली

इस साल अप्रैल-जुलाई के बीच खाली होने वाली महाराष्ट्र विधान परिषद की 22 सीटों का चुनाव राज्य में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद बदलते राजनीतिक समीकरणों की पृष्ठभूमि में रोचक तस्वीर पेश करने वाला होगा। 78 सदस्यीय उच्च सदन में इस समय भाजपा का बहुमत है।

पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़कर वैचारिक विरोधी राकांपा तथा कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य सरकार बनाई। शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधान परिषद की सदस्यता के लिए प्रयास कर सकते हैं जो फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार सत्तारूढ़ दल विधायक कोटा की आठ विधान परिषद सीटें पाने की कोशिश करेंगे जिसके लिए वे छोटे दलों और निर्दलियों का समर्थन पाने का प्रयास करेंगे। मौजूदा विधान परिषद में भाजपा के 22 सदस्य हैं जिसके बाद राकांपा के 15, कांग्रेस के 13 और शिवसेना के 13 सदस्य हैं। लोक भारती, पीडब्ल्यूपी और आरएसपी के पास एक एक सीट और छह निर्दलीय सदस्य हैं।

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीबीएसपीमहाराष्ट्रशरद पवारउद्धव ठाकरेसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथमेरठगोरखपुरआगराइलाहाबादलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा