लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: समाजवादी पार्टी की मांग, कोरोना वायरस के दौरान काम कर रहे पत्रकारों का भी बीमा कराए उत्तर प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: April 13, 2020 15:38 IST

समाजवादी पार्टी नेता रामगोविन्द चौधरी ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पत्रकारों को पचास लाख रुपये का बीमा कराए जाने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश सरकार से विधायक निधि खर्च करने के दिशानिर्देशों में संशोधन करने का भी अनुरोध किया है।सभी मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए पचास लाख रुपए का सरकार बीमा हो।

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान काम कर रहे पत्रकारों के लिए पचास लाख रुपये का बीमा कराने की मांग की है। चौधरी ने सोमवार को आदित्यनाथ को पत्र लिख कर कहा कि जान जोखिम में डालकर पल-पल की सूचनाएं उपलब्ध करा रहे सभी पत्रकारों का पचास लाख रुपये का बीमा कराया जाय।

उन्होंने मांग की है कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पत्रिकाओं व पोर्टल में काम करने वाले और समाचार देने वाले सभी मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए पचास लाख रुपए का सरकार बीमा कराए।

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया कर्मी वह योद्धा हैं, जो अपनी जान को जोखिम में डाल कर जनता तक सही जानकारी पहुंचा रहे हैं व सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे योद्धाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है ।’’

उन्होंने प्रदेश सरकार से विधायक निधि खर्च करने के दिशानिर्देशों में संशोधन करने का भी अनुरोध किया है ताकि विधायक अपनी क्षेत्र विकास निधि को अपने-अपने क्षेत्रों में मीडियाकर्मियों की सुरक्षा में खर्च कर सकें। 

टॅग्स :कोरोना वायरससमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा