लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी गरीबों के नहीं, अमीरों के साथ है

By भाषा | Updated: May 3, 2020 20:57 IST

मालूम हो कि रेलवे ने लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों और कामगारों को वापस लाने के लिये 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन चलाने के एवज में राज्य सरकारों से किराया वसूलने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें स्लीपर श्रेणी का किराया, सुपर फास्ट शुल्क और भोजन तथा पानी के लिये 20 रुपये प्रति यात्री वसूला जाना है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर्स से बद-इंतज़ामी की ख़बरें आ रही है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मजदूरों को घर वापस लाने के लिये रेल किराया वसूले जाने के निर्णय की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि इससे साफ हो गया है कि सत्तारूढ़ भाजपा अमीरों के साथ और गरीबों की विरोधी है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा ''ट्रेन से वापस घर ले जाए जा रहे गरीब, बेबस मज़दूरों से भाजपा सरकार द्वारा पैसे लिए जाने की ख़बर बेहद शर्मनाक है।

आज साफ़ हो गया है कि पूँजीपतियों का अरबों माफ़ करनेवाली भाजपा अमीरों के साथ है और गरीबों के ख़िलाफ़. विपत्ति के समय शोषण करना सूदखोरों का काम होता है, सरकार का नहीं। उन्होंने कहा ''अब तो भाजपा के आहत समर्थक भी ये सोच रहे हैं कि अगर समाज के सबसे ग़रीब तबके से भी घर भेजने के लिए सरकार को पैसे लेने थे, तो पीएम केयर्स फंड में जो खरबों रुपये तमाम दबाव और भावनात्मक अपील करके डलवाये गये हैं, उसका क्या होगा?''

मालूम हो कि रेलवे ने लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों और कामगारों को वापस लाने के लिये 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन चलाने के एवज में राज्य सरकारों से किराया वसूलने का फैसला किया है। इसमें स्लीपर श्रेणी का किराया, सुपर फास्ट शुल्क और भोजन तथा पानी के लिये 20 रुपये प्रति यात्री वसूला जाना है।

अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में आज विभिन्न अस्पतालों पर विमानों और हेलीकाप्टरों से पुष्पवर्षा किये जाने के औचित्य पर भी सवाल उठाते हुए कहा ''उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर्स से बद-इंतज़ामी की ख़बरें आ रही है। कहीं इसके ख़िलाफ़ भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं को शासन-प्रशासन की धमकी मिली, कहीं खाने-पीने के सामान की कमी की शिकायत के बदले व्यवस्था को सुधारने का थोथा आश्वासन। ऐसे में हवाई जहाज से पुष्प वर्षा का क्या औचित्य?'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा