लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- न्याय मिलने तक पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी

By भाषा | Updated: May 27, 2020 05:07 IST

प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि महामारी के दौरान उन्हें (लल्लू) बेबुनियाद आरोपों में जेल में डालने से योगी सरकार की अवसरवादी और मनमानीपूर्ण मानसिकता जाहिर होती है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय कुमार लल्लू की जमानत का मामला सत्र अदालत से विशेष एमपी—एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है।प्रवासी मजदूरों को गत 20 मई को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिये कांग्रेस द्वारा मंगवाई गयी बसों को राज्य में प्रवेश नहीं करने दिये जाने का विरोध करने पर लल्लू को गिरफ्तार किया गया था।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से गतिरोध के बाद गिरफ्तार किये गये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के लिये इंसाफ की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि न्याय मिलने तक पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा ''महामारी के दौरान उन्हें (लल्लू) बेबुनियाद आरोपों में जेल में डालने से योगी सरकार की अवसरवादी और मनमानीपूर्ण मानसिकता जाहिर होती है।

यह सरकार मानवता के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन कर रही है।'' उन्होंने कहा ''हम उनके लिये न्याय की मांग करते हैं। हम इंसाफ मिलने तक यह लड़ाई जारी रखेंगे।'' इसके पूर्व, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक ललन कुमार ने बताया कि पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष लल्लू की जमानत का मामला सत्र अदालत से विशेष एमपी—एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अब इसकी सुनवाई 28 मई को होगी। प्रवासी मजदूरों को गत 20 मई को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिये कांग्रेस द्वारा मंगवाई गयी बसों को राज्य में प्रवेश नहीं करने दिये जाने का विरोध करने पर लल्लू को गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, कांग्रेस सेवा दल ने आज प्रदेश में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई की मांग की।

उप्र कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि लल्लू केवल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं हैं बल्कि वह विधानसभा के सदस्य भी हैं। जेल में उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।  

टॅग्स :प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा