लाइव न्यूज़ :

BJP नेताओं ने कार्यकर्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ाया, प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछा सवाल

By भाषा | Updated: October 18, 2020 18:06 IST

भाजपा विधायक ने कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके भाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस ट्वीट पर गहरी पीड़ा व्‍यक्‍त की जिसमें कांग्रेस नेताओं ने उपरोक्त घटना की खबर को रीट्वीट करते हुए मुख्‍यमंत्री से सवाल पूछा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मोहम्‍मदी थाना परिसर में घुसकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ता शिब्‍बू सिंह को पुलिस हिरासत से मुक्‍त कराया है।इस मामले पर प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट कर मुख्‍यमंत्री से सवाल पूछा है।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोहम्‍मदी थाना परिसर में घुसकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ता शिब्‍बू सिंह को पुलिस हिरासत से मुक्‍त कराने की घटना सामने आई है। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट कर मुख्‍यमंत्री से सवाल पूछा है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ता शिब्‍बू सिंह को शुक्रवार को रामलीला मैदान में महिला पुलिसकर्मियों से छेड़खानी और दुर्व्‍यवहार करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं को जब शिब्‍बू सिंह को हिरासत में लिये जाने की खबर पता चली तो वे थाने में पहुंचे गये। इसके बाद मोहम्‍मदी के भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी कार्यकर्ता की रिहाई के लिए थाने में पहुंच गये।

लोकेंद्र प्रताप सिंह ने स्‍वीकार किया कि शुक्रवार की रात वह मोहम्‍मदी थाना में गये थे। उन्‍होंने कहा कि जब वह थाना में पहुंचे तो मामला शांत हो गया और शिब्‍बू सिंह को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया। सिंह ने इस घटना को गलत तरीके से पेश किये जाने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि शिब्‍बू सिंह ने जरूर खराब व्‍यवहार किया, लेकिन छेड़खानी का आरोप गलत है।

भाजपा विधायक ने कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके भाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस ट्वीट पर गहरी पीड़ा व्‍यक्‍त की जिसमें कांग्रेस नेताओं ने उपरोक्त घटना की खबर को रीट्वीट करते हुए मुख्‍यमंत्री से सवाल पूछा है।

सिंह ने कहा कि अगर कार्यकर्ता के खिलाफ छेड़खानी के आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो वह विधायक का पद छोड़ देंगे, लेकिन अगर इस तरह के आरोप बेबुनियाद पाये जाते हैं तो झूठे आरोप लगाने वालों को माफी मांगनी चाहिये। गौरतलब है कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने इस घटना से संबंधित एक खबर को साझा करते हुए अपने ट्वीट में कहा है, ‘‘क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस ‘मिशन’ के तहत हो रहा है? बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ?’’ 

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा