लाइव न्यूज़ :

एक्‍शन में आई यूपी BJP अपने पदाधिकायों को दिला रही है ये संकल्प, अमित शाह ने दिखया था तेवर

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 28, 2018 20:53 IST

प्रदेश में सपा-बसपा व कांग्रेस जैसे दल नापाक गठबंधन कर नरेन्द्र मोदी को पुनः केन्द्र की सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता भाजपा के साथ है।

Open in App

लखनऊ, 28 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चां प्रकोष्ठों व विभागों व प्रकल्पों के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश संयोजकों व सहसंयोजकों की अलग-अलग बैंठकें आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सभी बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों व कार्ययोजना के विषय में आवश्यक जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने एक बयान में कहा कि मिशन 2019 के तहत लोकसभा के चुनाव में प्रदेश में 74 से ज्यादा सीटें जीतने के संकल्प के साथ सभी को संगठन की योजना अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा व कांग्रेस जैसे दल नापाक गठबंधन कर नरेन्द्र मोदी को पुनः केन्द्र की सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता भाजपा के साथ है।

इससे पहले पिछले महीने अमित शाह ने यूपी में 2019 चुनावों की तैयारियों का श्रीगणेश करते हुए एक दो दिवसीय बैठक मेरठ में आयोजित कराई थी। इसमें आखिरी दिन अमित शाह खुद भी पहुंचे थे और प्रदेश भर से आए बीजेपी के विधायकों-सांसदों को एक्‍शन में आ जाने की नसीहत दी थी। साथ हीं उन्हें यह भी मंत्र दिया था कि कैसे आगे की रणनीति पर काम करना है। इसमें बूथ पर जाकर सभी बूथ अधिकारियों से ‌मिलकर रणनी‌ति पर काम करने की सलाह दी थी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा