उत्तर प्रदेश BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंहने कहा-"सपा नेता पश्चिम बंगाल जाकर देखें सरकार कैसे चलती है"

By भाषा | Published: December 23, 2019 04:52 AM2019-12-23T04:52:30+5:302019-12-23T04:52:30+5:30

यूपी इकाई के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कृपया समाजवादी पार्टी से कहें कि वह पश्चिम बंगाल जाएं और देखें कि वहां तृणमूल कांग्रेस की सरकार कैसे चल रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरी पार्टियों के झंडे लहराने वाले लोगों के हाथ काट दिए जाते हैं।

UP BJP chief swatantra dev singh asks SP leaders to visit Bengal to see how TMC runs govt | उत्तर प्रदेश BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंहने कहा-"सपा नेता पश्चिम बंगाल जाकर देखें सरकार कैसे चलती है"

उत्तर प्रदेश BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंहने कहा-"सपा नेता पश्चिम बंगाल जाकर देखें सरकार कैसे चलती है"

Highlightsप्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश शांति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। किसी भी राजनीतिक दल को अपने सियासी हित साधने के लिए झूठ का प्रचार नहीं करना चाहिए। मेरी अपील है कि उत्तर प्रदेश को हिंसा और दंगों के रास्ते पर ना ले जाया जाए।

भाजपा की उत्तरप्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को समाजवादी पार्टी नेताओं को पश्चिम बंगाल जाने की चुनौती दी। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेता पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मिलने लखनऊ हवाई अड्डे गए थे। कृपया समाजवादी पार्टी से कहें कि वह पश्चिम बंगाल जाएं और देखें कि वहां तृणमूल कांग्रेस की सरकार कैसे चल रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरी पार्टियों के झंडे लहराने वाले लोगों के हाथ काट दिए जाते हैं।

उनका गला रेत दिया जाता है। सपा नेताओं से कहिए कि वे पश्चिम बंगाल जाकर अपनी पार्टी का झंडा लहराएं और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपना कोई प्रत्याशी खड़ा करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से सवालों के सिलसिले में यह बात सामने आई थी कि सपा के कुछ नेता प्रदेश में हाल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से मुलाकात करने आए तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मिलने गए थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश शांति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। किसी भी राजनीतिक दल को अपने सियासी हित साधने के लिए झूठ का प्रचार नहीं करना चाहिए। मेरी अपील है कि उत्तर प्रदेश को हिंसा और दंगों के रास्ते पर ना ले जाया जाए। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर देश और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।

वहीं, सपा और बसपा प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी 26 दिसंबर से अगले साल 25 जनवरी तक संशोधित नागरिकता कानून के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पदयात्रा और रैलियां आयोजित करेगी।

Web Title: UP BJP chief swatantra dev singh asks SP leaders to visit Bengal to see how TMC runs govt

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे