लाइव न्यूज़ :

UP: लखनऊ में आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर लगा ताला, पार्टी ने साधा सरकार पर निशाना

By भाषा | Updated: August 16, 2020 19:17 IST

आज सुबह आम आदमी पार्टी कार्यालय के मकान मालिक ने आप के नेता को फोन कर कहा कि पार्टी उनके यहां अपनी होने वाली गतिविधियां बंद करे।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के विजय खंड स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पुलिस के दबाव में आकर ताला लगा दिया गया। वैभव माहेश्वरी ने कहा कि दमन की चाहे जितनी कार्यवाही कर ली जाए, पार्टी का हौसला कभी नहीं टूटेगा।  

लखनऊदिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय भवन पर रविवार को ताला लगा दिया गया। आप के प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राजधानी लखनऊ के विजय खंड स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पुलिस के दबाव में आकर ताला लगा दिया गया।

वह कार्यालय किराए पर लिया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम शनिवार रात उनके घर पहुंची थी और उनसे पार्टी के दफ्तर का पता पूछा था जो उसे बता दिया गया। आज सुबह मकान मालिक ने उन्हें फोन कर कहा कि पार्टी उनके यहां अपनी होने वाली गतिविधियां बंद करे।

उसके बाद दफ्तर पर ताला लगा दिया गया। माहेश्वरी ने बताया कि यह सब कुछ पुलिस के दबाव में आकर किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस आम आदमी की आवाज उठाने वाली आप को परेशान करने के लिए ऐसी हरकतें कर रही है, लेकिन दमन की चाहे जितनी कार्यवाही कर ली जाए, पार्टी का हौसला कभी नहीं टूटेगा।  

टॅग्स :आम आदमी पार्टीलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा