राहुल गांधी, ओवैसी और टुकड़े-टुकड़े गैंग भारत का विभाजन करना चाहते हैंः गिरिराज सिंह
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 16:33 IST2019-12-26T16:28:35+5:302019-12-26T16:33:29+5:30
बेगूसराय से सांसद सिंह ने कहा कि मुगल और अंग्रेज ऐसा क्या नहीं कर सके जो राहुल गांधी, कांग्रेस, टुकड़े-टुकड़े गैंग और ओवैसी करना चाहते हैं। वे भारत का विभाजन करना चाहते हैं। वे भारत में गृह युद्ध चाहते हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हमला शुरू कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और टुकड़े-टुकड़े गैंग पर हमला बोला। मंत्री ने कहा कि यह सभी देश का विभाजन चाहते हैं।
बेगूसराय से सांसद सिंह ने कहा कि मुगल और अंग्रेज ऐसा क्या नहीं कर सके जो राहुल गांधी, कांग्रेस, टुकड़े-टुकड़े गैंग और ओवैसी करना चाहते हैं। वे भारत का विभाजन करना चाहते हैं। वे भारत में गृह युद्ध चाहते हैं।
इस बीच, संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब केसीआर जिंदा है तब तक बीजेपी-आरएसएस को होगी परेशानी।
Union Minister Giriraj Singh in Delhi: What Mughals and Britishers could not do, that Rahul Gandhi, Congress, tukde-tukde gang and Owaisi want to do. They want to divide India. They want a civil war in India. pic.twitter.com/QF79LP5bLU
— ANI (@ANI) December 26, 2019
देश में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। अब विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हमला शुरू कर दिया है।