लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रिश्वत ले-देकर बिहार में काम कराते थे, तेजस्वी यादव का ट्वीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 13:45 IST

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रिश्वत लेकर-देकर बिहार में काम कराते थे। ट्वीट के साथ राजद नेता ने बिहार के मंत्री सुशील मोदी का वीडियो भी पोस्ट किया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि सुशील मोदी का अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा।कहा, अमित जी रिश्वत ले-देकर वर्षों पहले बिहार में काम कराते थे। 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव लगातार ट्वीट कर मोदी और नीतीश सरकार पर हमला बोलते रहते हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रिश्वत लेकर-देकर बिहार में काम कराते थे। ट्वीट के साथ राजद नेता ने बिहार के मंत्री सुशील मोदी का वीडियो भी पोस्ट किया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि सुशील मोदी का अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा। कहा, अमित जी रिश्वत ले-देकर वर्षों पहले बिहार में काम कराते थे। रिश्वत लेना-देना दोनों अपराध है लेकिन सुशील मोदी CM नीतीश कुमार के इशारे पर खुलेआम अपने अध्यक्ष की चाणक्य खूबियों का बखान कर अच्छे से उनकी मानहानि कर रहे है।

तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी का जो वीडियो ट्वीट किया है, उसमें सुशील मोदी एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में सुशील मोदी कहते हैं, ‘…मैंने अमित शाह जी से पूछा आप पहली बार बिहार कब आए थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो चुनाव प्रचार में आए थे। तो उन्होंने बताया कि 20-25 साल पहले वो पाइप का बिजनेस करते थे और यहां पर उन्होंने एक विभाग में पाइप सप्लाई किए थे उसके बकाया का भुगतान नहीं मिल रहा था।’ सुशील मोदी का ये वीडियो 16 नवंबर का है।

 

टॅग्स :इंडियाबिहारआरजेडीतेजस्वी यादवअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा