लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने केंद्र से प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की

By भाषा | Updated: April 22, 2020 21:30 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकार से प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर भेजने को लेकर केंद्र सरकार इस महीने के अंत तक दिशानिर्देश जारी करने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर भेजने को लेकर केंद्र से मांग की है।मंगलवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अतिरिक्त सचिव मनोज जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम से बात की है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के मद्देनजर प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर भेजने को लेकर केंद्र सरकार इस महीने के अंत तक दिशानिर्देश जारी करे।

मंगलवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अतिरिक्त सचिव मनोज जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम से बात करते हुए, ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार ने छह लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों के लिए आश्रय शिविर खोले हैं और उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि लेकिन, ये लोग अपने मूल स्थानों पर वापस जाना चाहते हैं और वे इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

ठाकरे ने कहा, ‘‘अगर केंद्र सरकार को लगता है कि कोरोना वायरस का प्रसार 30 अप्रैल से 15 मई तक अधिक होगा, तो यह विचार करना चाहिए कि क्या फंसे हुए मजदूरों को इससे पहले उनके घर वापस भेजा जा सकता है। यदि यह संभव है, तो इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए जाने चाहिए।’’ ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए फंसे हुए मजदूरों की पूरी यात्रा की निगरानी की जा सकती है और उनके घर पहुंचने के बाद उन्हें पृथकवास में रखा जा सकता है, ऐसे में केंद्र को इस पर विचार करना चाहिए।

ठाकरे ने केंद्र सरकार से समय पर निर्णय लेने का आग्रह किया। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी अनाज उपलब्ध कराने के लिए ठाकरे ने केंद्र सरकार से नियमों में ढील देने की मांग की। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेशिव सेनाकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा