लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबल भौमिक पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 19, 2019 15:44 IST

पूर्व विधायक सुबल भौमिक राज्य के एक मशहूर नेता हैं। कुछ साल पहले ही राज्य नेतृत्व के साथ दरार के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से पहले एक क्षेत्रीय पार्टी भी बनाई थी।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि वो कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। खबर है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद इनको पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट दिया जाएगा। 

18 मार्च की रात अगरतला में राज्य कांग्रेस के नेतृत्व के साथ मैराथन बैठक के बाद भौमिक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा –बस बहुत हो गया। भौमिक से 18 मार्च की रात अगरतला में हुई बैठक के बाद पीसीसी अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य ये भरासो दिलाया है कि उन्हें पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट दिया जाएगा। 

19 मार्च को द हिंदू से बात करते हुए  सुबल भौमिक ने कहा, ''वो आज(19 मार्च) को कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही खमुलवंग में अपनी रैली से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा करेंगे।''

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 20 मार्च को अगरतला के पास, आदिवासी स्वायत्त जिला परिषद के मुख्यालय खमुलवंग में खम्पई अकादमी मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि वो इसी रैली में सुबल भौमिक के उम्मीदवारी की घोषणा करे। 

पूर्व विधायक सुबल भौमिक राज्य के एक मशहूर नेता हैं। कुछ साल पहले ही राज्य नेतृत्व के साथ दरार के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से पहले एक क्षेत्रीय पार्टी भी बनाई थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावत्रिपुराभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा