लाइव न्यूज़ :

कोरोना कहर के बीच बीजेपी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई को करेगी अपनी पहली बड़ी डिजिटल रैली

By भाषा | Updated: July 20, 2020 05:13 IST

यह बड़ी रैली 21 जुलाई को हो रही है जिस दिन तृणमूल कांग्रेस 1993 में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 13 लोगों की याद में ‘शहीद दिवस’ मनाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी सूत्रों ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव अब केवल 10 महीने दूर हैं।21 जुलाई की रैली मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक उचित मंच होगी।तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी 21 जुलाई की डिजिटल रैली के लिए तैयार है।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई को होने वाली अपनी पहली बड़ी डिजिटल रैली के लिए तैयार है। हालांकि पार्टी का एक तबका इस बात को लेकर आशंकित है कि क्या यह रैली पूर्व की रैलियों की तरह प्रभाव छोड़ पाएगी। रैली 21 जुलाई को हो रही है जिस दिन तृणमूल कांग्रेस 1993 में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 13 लोगों की याद में ‘शहीद दिवस’ मनाती है।

ममता बनर्जी उस समय युवा कांग्रेस की नेता थीं जिन्होंने मतदान के लिए मतदाता परिचय पत्र को ही दस्तावेज मानने की मांग को लेकर सचिवालय की ओर मार्च का आह्वान किया था। उसी दौरान पुलिस की गोलीबारी में 13 लोग मारे गए थे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव अब केवल 10 महीने दूर हैं।

ऐसे में 21 जुलाई की रैली मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक उचित मंच होगी। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी 21 जुलाई की डिजिटल रैली के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, बेहतर होता की चीजें सामान्य होतीं और हम पूर्व के वर्षों की तरह सामान्य रैली कर पाते।

लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते हम डिजिटल रैली करने को विवश हैं। यद्यपि हम बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। किसी डिजिटल रैली की तुलना किसी बड़ी सामान्य रैली में दिखने वाले जोश और ऊर्जा से कभी नहीं हो सकती।’’

पार्टी सूत्रों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस डिजिटल रैली के माध्यम से राज्य के पांच करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने की योजना बना रही है और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर यह सुनिश्चित करने के लिए सभी चीजों को देख रहे हैं कि बनर्जी का भाषण और संदेश राज्य के हर ब्लॉक और गांव तक पहुंचे।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोरोना वायरसममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा