लाइव न्यूज़ :

उनके साथ काम करने की सुखद यादें जुड़ी हुयी हैं, सीएम ममता ने राजीव गांधी को किया याद

By भाषा | Updated: August 20, 2020 19:48 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 'इंदिरा रसोई योजना' की शुरुआत की। योजना के तहत 8 रुपये में भोजन परोसा जाएगा। राज्य सरकार हर साल इस योजना पर 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देममता ने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और उनके राजीव गांधी के साथ आत्मीय संबंध थे।ममता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनके साथ काम करने की मेरी कई सुखद यादें हैं।" राजीव गांधी 1984 से लेकर1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे और 1944 में आज के ही दिन उनका जन्म हुआ था।

कोलकाता/नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके साथ काम करने की सुखद यादें जुड़ी हुयी हैं। ममता ने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और उनके राजीव गांधी के साथ आत्मीय संबंध थे।

ममता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनके साथ काम करने की मेरी कई सुखद यादें हैं।" राजीव गांधी 1984 से लेकर1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे और 1944 में आज के ही दिन उनका जन्म हुआ था। कांग्रेस उनकी जयंती 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अपने पिता की कमी हमेशा महसूस होती है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राजीव गांधी समय से आगे और दूरद्रष्टा थे। साथ ही वह दयालु और स्नेह करने वाले इंसान थे। यह मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि वह मेरे पिता हैं। हमें उनकी कमी आज के दिन और रोजाना महसूस होती है।’’ राहुल गांधी ने वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। प्रियंका ने ट्विटर पर पिता के साथ अपने बचपन की की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह हाथों में तिरंगा लिए हुए नजर आ रही हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा, ‘‘राजीव गांधी जी का राजनीतिक जीवन छोटा था, लेकिन इस अल्प समय में भी उन्होंने देश की प्रगति को नयी दिशा प्रदान की। उनका मानना था कि भारत की एकता उसकी विविधता के कारण और मजबूत होती है। उनके आदर्शों पर अमल करना ही हमारी ओर से उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।’’ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘राजीव गांधी जी की अगुवाई में देश आधुनिक भारत बनकर 21वीं सदी की तरफ बढ़ा था।

राजीव गांधी ने आईटी के क्षेत्र में देश को महाशक्ति बनाने का सपना देखा था। वह आज भी देश के लोगों के दिल में बसे हैं।’’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति के जनक, जिन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखकर आधुनिकता की छाप छोड़ी, भारत रत्न राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’’ राजीव गांधी की जयंती पर भारतीय युवा कांग्रेस ने देश के विभिन्न हिस्सों में पौधारोपण, पौधा वितरण, रक्तदान शिविर और ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘‘राजीव जी एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जो गांव और शहर के बीच की खाई को पाटना चाहते थे। उन्होंने 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया और साथ ही सूचना क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था से देश को नयी दिशा दी।’’ राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 1991 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :राजीव गाँधीममता बनर्जीपश्चिम बंगालसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीअशोक गहलोतसचिन पायलटअमरिंदर सिंहभूपेश बघेलओम बिरलानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा