लाइव न्यूज़ :

ये लोग सत्ता में, शासन का गुजरात मॉडल लागू कर रहे हैं, निर्दोष लोगों को फंसा रहे हैं, झूठे मामले दर्ज कर रहे हैंः दिग्विजय

By भाषा | Updated: September 6, 2019 16:27 IST

चिदंबरम के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय ने कहा, ‘'मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्हें झूठा फंसाया गया है। किसी भी मामले में उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। मैं 1984-85 से उन्हें जानता हूं, वह ईमानदार हैं और कभी भी नियम और कानून के खिलाफ काम नहीं करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ ईडी के मामले के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।प्रदेश में 15 साल रही भाजपा सरकार की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा, "भाजपा ने मुझे 15 साल तक फंसाने की कोशिश की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केन्द्र में भाजपा नीत सरकार ने ‘‘शासन का गुजरात मॉडल’’ लागू किया है, जिसका मकसद निर्दोष लोगों को फंसाना और फर्जी मामले दर्ज करना है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर सवाल के जवाब में कहा कि केन्द्र की यह सरकार दुश्मनी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग आज सत्ता में, शासन का गुजरात मॉडल लागू कर रहे हैं। निर्दोष लोगों को फंसा रहे हैं, झूठे मामले दर्ज कर रहे हैं, जैसा कि इन्होंने गुजरात में किया था।’’

हालांकि, उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ ईडी के मामले के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। चिदंबरम के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय ने कहा, ‘'मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्हें झूठा फंसाया गया है। किसी भी मामले में उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। मैं 1984-85 से उन्हें जानता हूं, वह ईमानदार हैं और कभी भी नियम और कानून के खिलाफ काम नहीं करते हैं।’’

कांग्रेस नेता ने प्रदेश में 15 साल रही भाजपा सरकार की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा, "भाजपा ने मुझे 15 साल तक फंसाने की कोशिश की। लेकिन, कोई मामला नहीं था। ईडी, आयकर, सीबीआई और मेरे खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी कुछ नहीं है। यदि उनके पास मेरे खिलाफ सबूत होते, तो क्या मैं खुले तौर पर उनका विरोध कर पाता।’’

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के अपने आप गिर जाने वाले भाजपा के कई नेताओं के बयान पर दिग्विजय ने कहा कि भाजपा के नेता विपक्ष में होने को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्हें सत्ता भोगने की आदत हो गई है इसलिये वे प्रदेश में सत्ता खोने के बाद से परेशान हैं। 

टॅग्स :इंडियापी चिदंबरममध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा