लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार पर प्रियंका गांधी ने कसा तंज, कहा- कोरोना की जांच में पारदर्शिता हो, सच्चाई छिपाना घातक

By भाषा | Updated: April 25, 2020 20:40 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) जांच की स्थिति को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए क्योंकि आंकड़ा और सच्चाई छिपाना घातक साबित हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ सरकार को पूरी स्थिति की सही जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए ताकि जनता और प्रशासन कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ सके।उप्र में जांच को लेकर काफी लोग चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं। कोरोना से लड़ाई में पारदर्शिता बड़े काम की चीज है।

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) जांच की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए क्योंकि आंकड़ा और सच्चाई छिपाना घातक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार को पूरी स्थिति की सही जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए ताकि जनता और प्रशासन कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ सके। 

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में जांच को लेकर काफी लोग चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं। कोरोना से लड़ाई में पारदर्शिता बड़े काम की चीज है। सर्व समाज और सरकार मिलकर ही इस महामारी को शिकस्त दे सकते हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ पूरी दुनिया मान चुकी है कि ढंग से और ज्यादा से ज्यादा जांच करना ही कोरोना के रोकथाम की कुंजी है। उप्र सरकार ने दो दिनों से जांच की संख्या बताना बंद कर दिया है।’’

प्रियंका ने कहा कि जांच को लेकर पूरी तरह तरह पारदर्शिता होनी चाहिए ताकि जनता को जानकारी मिले और समाज एवं प्रशासन इस महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ पाएं। उन्होंने कहा, ‘‘ आंकड़े और सच्चाई छिपाने से यह समस्या और घातक हो जाएगी। उप्र सरकार को यह जल्द से जल्द से समझना होगा। प्रदेश के किस लैब में कितनी जांच हो रही है, सभी लैब कि प्रतिदिन जांच की क्षमता क्या है, यह आंकड़ा जनता के समक्ष रखना जरूरी है।’’ 

उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश में जांच पूल टेस्टिंग (एकसाथ कई नमूनों की जांच) नियमों का पालन करते हुए होनी चाहिए और पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए। प्रियंका ने यह भी कहा, ‘‘पृथक-वास केंद्रों में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है। पृथक-वास की अवधि पूरी करके जाने वालों की दोबारा जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा