लाइव न्यूज़ :

सही कैच पकड़ने के लिए गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होना जरूरी है, वरना आप सारा दोष गुरुत्वाकर्षण, ओला-उबर पर मढ़ते रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 16:35 IST

कांग्रेस नेता ने कहा गुरुत्वाकर्षण, गणित और ओला-उबर की बातें करने से अर्थव्यवस्था की स्थिति नहीं सुधारी जा सकेगी, बल्कि इसके लिए सच्ची भावना होनी जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा रेखा पर कैच का वीडियो शेयर कर प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना।प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक फील्डर सीमा रेखा के निकट मुश्किल कैच पकड़ते हुए दिख रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्रिकेट में सीमा रेखा के निकट मुश्किल कैच पकड़े जाने का वीडियो शेयर करते हुए शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता ने कहा गुरुत्वाकर्षण, गणित और ओला-उबर की बातें करने से अर्थव्यवस्था की स्थिति नहीं सुधारी जा सकेगी, बल्कि इसके लिए सच्ची भावना होनी जरूरी है। उन्होंने ट्विटर पर क्रिकेट मैच के एक हिस्से का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘ सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होना जरूरी है। वरना आप सारा दोष गुरुत्वाकर्षण, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते रहेंगे। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी।’’

प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक फील्डर सीमा रेखा के निकट मुश्किल कैच पकड़ते हुए दिख रहा है। इसके माध्यम से उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ओला-उबर वाले बयान और ‘गुरुत्वाकर्षण की खोज आईंस्टीन द्वारा करने’ से जुड़ी वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी को लेकर कटाक्ष किया।

टॅग्स :इंडियाउत्तर प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीनिर्मला सीतारमणपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा