लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए सोशल मीडिया पर चलाया कैंपेन, हफ्ते में तीन दिन चलेगी वीडियो सीरीज

By भाषा | Updated: July 26, 2020 17:01 IST

सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एक नया अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देकैंपेन में राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही इस बात को रेखांकित किया जाएगा कि केन्द्र किस प्रकार से संघवाद को कथित तौर पर नष्ट कर रहा है।अभियान का नाम है ‘‘शोजा बांग्लाए बोलची’’। इसका अर्थ है ‘सीधे बांग्ला में बोलते हुए’।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के सोशल मीडिया अभियान के जवाब में रविवार को एक नया अभियान शुरू किया, जिसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही इस बात को रेखांकित किया जाएगा कि केन्द्र किस प्रकार से संघवाद को कथित तौर पर नष्ट कर रहा है। अभियान का नाम है ‘‘शोजा बांग्लाए बोलची’’। इसका अर्थ है ‘सीधे बांग्ला में बोलते हुए’। यह एक सप्ताह में तीन दिन तक चलने वाला एक वीडियो सीरीज है, जिसके प्रस्तोता राज्यसभा में पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन होंगे।

तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में कहा,‘‘ एक मिनट की वीडियो क्लिप को प्रति रविवार,बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। इस सीरीज के अगले कुछ माह तक सोशल मीडिया में चलने की उम्मीद है।’’

बयान में कहा गया कि वीडियो में ऐसे मुद्दों को उठाया जाएगा जो वर्तमान के सामजिक, राजनीतिक और आर्थिक ढांचे में प्रासंगिक हैं। बयान के अनुसार,‘‘ वीडियो में बताया जाएगा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में किस प्रकार से बंगाल ने नौ वर्षों में सभी मानकों में असाधारण प्रगति की है। अन्य विषयों में केन्द्र किस प्रकार से संघवाद को कथित तौर पर नष्ट कर रहा है, और किस प्रकार से राज्यों को वंचित किया जा रहा है आदि शामिल होंगे।’’

तृणमूल कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस सोशल मीडिया अभियान का इस्तेमाल भाजपा के ‘‘फर्जी खबरों तथा राज्य सरकार और पार्टी के खिलाफ भाषण कला’’ के आरोपों के जवाब में किया जाएगा। गौरतलब है कि पार्टी प्रमुख ने अगले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करने की घोषणा करते हुए युवा एवं नये चेहरों को नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी। राज्य में भाजपा से बढ़ती चुनौती के मद्देनजर नेतृत्व में बदलाव किया गया। भगवा पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव में 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी और तृणमूल कांग्रेस को 34 सीटों से घटा कर 22 पर ला दिया था।

टॅग्स :टीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा