लाइव न्यूज़ :

जो विधायक ‘वेल’ में आते हैं, उन्हें निष्कासित किया जाए, जानिए और क्या कहा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने

By भाषा | Updated: February 10, 2020 17:20 IST

विधानसभा अध्यक्ष ने यह टिप्पणी तब की जब शून्यकाल के दौरान सिरोही से विधायक संयंम लोढ़ा ने पिंडवाड़ा के एक युवक पंकज सुथार की कथित हत्या का मामला उठाया। उन्होंने सदन में मौजूदा मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से कार्रवाई का आश्वासन मांगा और अध्यक्ष से कहा, ‘‘सरकार से भरोसा दिलाइए कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सी पी जोशी ने सदस्य को बैठने को कहा और अगले वक्ता से बोलने को कहा।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर लोढ़ा अपनी जगह पर लौटे और दूसरे विधायक भी सीट पर चले गए। 

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सी पी जोशी ने विधायकों के अपनी बात मनवाने के लिए आसन के सामने ‘वेल’ में आने पर नाराजगी जताई और इसे गलत परंपरा बताया।

जोशी ने कहा, ‘‘ लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन (विधायकों का) वेल में आना गलत परंपरा है। पूरे देश में चर्चा है कि जो सदस्य वेल में आते हैं उन्हें निष्कासित किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह नियम है कि जो सदस्य वेल में आता है उसे उस दिन के लिए सदन से बाहर कर दिया जाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह टिप्पणी तब की जब शून्यकाल के दौरान सिरोही से विधायक संयंम लोढ़ा ने पिंडवाड़ा के एक युवक पंकज सुथार की कथित हत्या का मामला उठाया। उन्होंने सदन में मौजूदा मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से कार्रवाई का आश्वासन मांगा और अध्यक्ष से कहा, ‘‘सरकार से भरोसा दिलाइए कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।’’

अध्यक्ष ने सदस्य को बैठने को कहा और अगले वक्ता से बोलने को कहा। इस पर संयंम लोढ़ा आसन के सामने आकर बैठ गए। बाद में, पिंडवाड़ा से भाजपा विधायक समाराम भी उनके साथ आकर बैठ गए। अध्यक्ष जोशी ने संसदीय परंपराओं का हवाला देते हुए दोनों को सीट पर लौटने को कहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर लोढ़ा अपनी जगह पर लौटे और दूसरे विधायक भी सीट पर चले गए। 

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा