लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही अब निजी चैनलों के बजाय दूरदर्शन के कैमरे से दिखाई जाएगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 19:51 IST

अगर निजी चैनल विधानसभा की कार्यवाही अपने दर्शकों को दिखाना चाहते हैं तो वह खुद को दुरदर्शन से जोड़ सकते हैं। हालांकि इस कदम से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं ने इस कदम को ‘शर्मनाक कदम’ बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देवहीं विधानसभा की सचिव एम के विशालक्षी ने पुष्टि की कि इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है।जद(एस) नेता ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में होती है तो वह स्वतंत्र मीडिया के लिए घड़ियाली आंसू बहाती है।

कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही अब निजी चैनलों के बजाय दूरदर्शन के कैमरे से दिखाई जाएगी। राज्य विधानसभा सचिवालय ने अब यह कार्य दूरदर्शन के सुपुर्द किया है।

हालांकि कांग्रेस और जद (एस) ने इस कदम की आलोचना की है। अगर निजी चैनल विधानसभा की कार्यवाही अपने दर्शकों को दिखाना चाहते हैं तो वह खुद को दुरदर्शन से जोड़ सकते हैं। हालांकि इस कदम से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं ने इस कदम को ‘शर्मनाक कदम’ बताया है।

वहीं विधानसभा की सचिव एम के विशालक्षी ने पुष्टि की कि इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसे प्रतिबंध न कहें। एक प्रयोग के तौर पर अध्यक्ष (विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी) सभी (समाचार चैनलों) को दूरदर्शन के जरिए लिंक मुहैया कराने की व्यवस्था कर रहे हैं। यह कल से शुरू होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मीडिया साउंडबाइट ले सकती है।’’ तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू होने पर यह व्यवस्था बृहस्पतिवार से प्रभावी हो रही है। जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि वह जब मुख्यमंत्री थे तो पुलिस ने उन्हें यह कदम उठाने की सिफारिश की थी जिससे उन्होंने इनकार कर दिया था।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस विभाग ने निजी समाचार चैनलों को विधानसभा की कार्यवाही नहीं कवर करने देने की सिफारिश की थी लेकिन वह नहीं माने थे। जद(एस) नेता ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में होती है तो वह स्वतंत्र मीडिया के लिए घड़ियाली आंसू बहाती है।

कुमारस्वामी ने धरने पर जाने की चेतावनी दी है। वहीं कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने ट्वीट किया कि मीडिया को विधानसभा सत्र दिखाने से रोका जा रहा है। यह एक शर्मनाक कदम है। 

टॅग्स :इंडियाकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा