लाइव न्यूज़ :

पत्रकार के साथ बर्बरता की घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: June 13, 2019 04:16 IST

उत्तर प्रदेश के शामली में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मियों द्वारा एक पत्रकार की बर्बरता से पिटाई किए जाने की घटना को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया

Open in App

उत्तर प्रदेश के शामली में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मियों द्वारा एक पत्रकार की बर्बरता से पिटाई किए जाने की घटना को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का क्या हुआ? पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पत्रकार अमित शर्मा को गालियां दी गईं, फिर उनकी पिटाई गई और आखिर में उनके मुंह में पेशाब कर दिया गया।

कानून को लागू करने वाले ही इसका सबसे ज्यादा उल्लंघन कर रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी के एक कथन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का क्या हुआ?’’ कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘‘यह किस तरह की बर्बरता है? जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए और जेल भेजा जाए।’’ दरअसल, मंगलवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पत्रकार को सादी वर्दी पहने जीआरपी पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर लगातार थप्पड और घूसे मारते देखा गया ।

उसके बाद पत्रकार को लॉकअप में रखा गया। सहारनपुर के क्षेत्राधिकारी जीआरपी राम लखन मिश्र ने बताया कि पत्रकार शामली में एक मालगाडी के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने के बाद उस घटना को कवर करने गया था। उसी समय उसकी जीआरपी कर्मियों से कहासुनी हो गयी। इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा