लाइव न्यूज़ :

YSR कांग्रेस तेलंगाना में नहीं लड़ेगी विधानसभा चुनाव, 2019 आम चुनावों पर करेगी फोकस

By भाषा | Updated: November 11, 2018 02:54 IST

वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसी) ने तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का शनिवार को फैसला किया

Open in App

 वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसी) ने तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का शनिवार को फैसला किया क्योंकि उसका ‘पूरा ध्यान’ आंध्र प्रदेश में 2019 के चुनाव पर है जहां उसका आधार है। बहरहाल, पार्टी ने कहा कि वह 2024 में चुनावों को लक्ष्य करके तेलंगाना में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कदम उठाएगी।

वाईएसआरसी ने 2014 के चुनावों में तीन विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट जीती थी लेकिन इसके बाद उसके निर्वाचित विधायक सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल हो गए।

वाईएसआरसी की केंद्रीय समिति ने शनिवार देर रात जारी किए बयान में कहा कि चूंकि ‘हमारा पूरा ध्यान’ आंध्र प्रदेश में 2019 आम चुनावों पर है तो हमने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इस बीच, जन सेना पार्टी ने कहा कि वह तेलंगाना में चुनाव लड़ने पर फैसला कुछ दिनों में लेगी।

वहीं,  तेलंगाना में सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाकपा की उसके हिस्से की सीटें बढा़ने की मांग के बीच शनिवार को चर्चा की।

महागठबंधन में कांग्रेस, तेदेपा, भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) शामिल है।भाकपा ने कांग्रेस द्वारा तीन सीटें दिये जाने पर असंतोष जताया था। भाकपा ने कहा कि उसे उम्मीद है कि बढ़ोतरी की उसकी मांग पर विचार किया जाएगा।

भाकपा प्रदेश सचिव सी वेंकट रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ही थे जिन्होंने गंठबंधन बनाया। गठबंधन रहेगा। हम निश्वित रूप से सीटों के समायोजन में सफल होंगे। 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा