फिर से यूपी भाजपा के अध्यक्ष बने स्वतंत्रदेव सिंह, समीर मोहंती निर्विरोध चुने गए ओडिशा BJP अध्यक्ष

By भाषा | Published: January 17, 2020 04:28 PM2020-01-17T16:28:48+5:302020-01-17T16:28:48+5:30

प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी आलोक अवस्थी ने कहा, ''स्वतंत्रदेव सिंह निर्विरोध उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चुने गये हैं। यह घोषणा शुक्रवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने पार्टी कार्यालय में की।'' सिंह (55) का कार्यकाल तीन साल का होगा।

Swatantradev Singh again becomes president of UP BJP, Sameer Mohanty elected Odisha BJP president | फिर से यूपी भाजपा के अध्यक्ष बने स्वतंत्रदेव सिंह, समीर मोहंती निर्विरोध चुने गए ओडिशा BJP अध्यक्ष

वरिष्ठ भाजपा नेता समीर मोहंती को पार्टी की ओडिशा इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।

Highlightsवर्तमान में उप्र विधानसभा के सदस्य सिंह 1986 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में शामिल हुये थे। वह अखिल भारतीय विदयार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा से भी जुड़े रहे हैं।

वरिष्ठ नेता स्वतंत्रदेव सिंह को शुक्रवार को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया।

प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी आलोक अवस्थी ने कहा, ''स्वतंत्रदेव सिंह निर्विरोध उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चुने गये हैं। यह घोषणा शुक्रवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने पार्टी कार्यालय में की।'' सिंह (55) का कार्यकाल तीन साल का होगा।

उन्हें पिछले साल जुलाई में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी थी क्योंकि पूर्व अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को दोबारा लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल का सदस्य बनाया गया था । पिछड़े कुर्मी समाज से संबंध रखने वाले सिंह लोकसभा चुनाव 2019 में मध्य प्रदेश के प्रभारी बनाये गये थे जहां भाजपा ने 29 में से 28 सीटें जीती थीं।

वर्तमान में उप्र विधानसभा के सदस्य सिंह 1986 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में शामिल हुये थे। वह अखिल भारतीय विदयार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा से भी जुड़े रहे हैं। वह 2004 से 2014 तक भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे। अध्यक्ष बनने के बाद सिंह को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा '' सिंह के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में 12 सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी।'' 

वरिष्ठ भाजपा नेता समीर मोहंती को पार्टी की ओडिशा इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। उनकी उम्मीदवारी सर्वसम्मति से तय हुई थी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा संगठन के भीतर होने वाले चुनावों के मुख्य पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने ओडिशा भाजपा अध्यक्ष के रूप में मोहंती के नाम की घोषणा की।

तोमर ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे खुशी है कि ओडिशा भाजपा ने समीर मोहंती को अध्यक्ष चुनने में सर्वसम्मति से फैसला लिया। वह ओडिशा भाजपा का कार्यभार शुक्रवार को संभालेंगे।” मोहंती 2016 से अब तक राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष थे। राज्य में पार्टी के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवारी दाखिल करने वाले वह एकमात्र व्यक्ति थे।

Web Title: Swatantradev Singh again becomes president of UP BJP, Sameer Mohanty elected Odisha BJP president

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे