लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद सपा सांसद आजम खां बोले, मेरे साथ आतंकी जैसा सलूक हो रहा है, बहुत अमानवीय बर्ताव हुआ

By भाषा | Updated: February 29, 2020 13:07 IST

आजम खां को सुबह एक मामले की सुनवाई के लिये सीतापुर जेल से रामपुर ले जाया गया। उन्होंने रामपुर जाते समय जेल के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘बहुत अमानवीय बर्ताव हुआ है मेरे साथ।’’ खान की पत्नी एवं विधाय ताजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामपुर ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को गुरुवार सुबह सीतापुर जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया। तीनों को दो मार्च तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

जेल में बंद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके साथ ही बहुत ही अमानवीय बर्ताव किया गया।

आजम खां को सुबह एक मामले की सुनवाई के लिये सीतापुर जेल से रामपुर ले जाया गया। उन्होंने रामपुर जाते समय जेल के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘बहुत अमानवीय बर्ताव हुआ है मेरे साथ।’’ खान की पत्नी एवं विधाय ताजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामपुर ले जाया गया है।

रामपुर की एक अदालत ने बुधवार को रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम, रामपुर सदर सीट से विधायक उनकी पत्नी फातिमा और उनके पुत्र अब्दुल्ला को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में दो मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे।

बाद में आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को गुरुवार सुबह सीतापुर जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया। आजम, उनकी पत्नी और पुत्र ने अपर जिला न्यायाधीश—6 (एमपी, एमएलए) धीरेन्द्र कुमार की अदालत में बुधवार को समर्पण किया था जहां से तीनों को दो मार्च तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

अदालत ने गत 24 फरवरी को आजम खां परिवार की अग्रिम जमानत की याचिका ठुकरा दी थी और उसकी सम्पत्ति की कुर्की का आदेश देते हुए गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था। भाजपा के स्थानीय नेता आकाश सक्सेना ने पिछले साल दर्ज कराये गये मुकदमे में अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाये जाने का आरोप लगाया था।

एक प्रमाण पत्र रामपुर से और दूसरा लखनऊ से जारी किया गया है। जांच में आरोप सही पाये गये। रामपुर नगर पालिका द्वारा जारी एक जन्म प्रमाणपत्र में अब्दुल्ला की जन्मतिथि एक जनवरी 1993 लिखी है। वहीं दूसरे प्रमाणपत्र में उनका जन्मस्थान लखनऊ दिखाया गया है और उनकी जन्मतिथि 30 सितम्बर 1990 लिखी है। आरोप है कि आजम और उनकी पत्नी ने साजिश करके अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाये। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआज़म खानसमाजवादी पार्टीरामपुरयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवलखनऊकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा