लाइव न्यूज़ :

सपा नेता ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- ''भाजपा के नफरत के व्यापार के कारण डॉक्टरों और सब्जी विक्रेताओं पर हो रहे हमले''

By गुणातीत ओझा | Updated: April 17, 2020 15:23 IST

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नफरत के व्यापार को ही अपना मिशन बना लेने के परिणामस्वरूप चिकित्सकों पर हमले हो रहा हैं और सब्जी बेचने वाले मारे जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता रामगोविंद चौंधरी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने अपने अनियोजित फैसलों से उस इच्छा शक्ति और उस हौसले को तोड़ दिया है, जिसके परिणामस्वरूप देश के 30 फीसदी लोग फिर से 1947 से पहले की स्थिति में पहुंच गए हैं।उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार सद्भाव की स्थिति बनाने के बजाय सद्भाव में आग लगाने का काम कर रही है।

बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नफरत के व्यापार को ही अपना मिशन बना लेने के परिणामस्वरूप चिकित्सकों पर हमले हो रहा हैं और सब्जी बेचने वाले मारे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार सद्भाव की स्थिति बनाने के बजाय सद्भाव में आग लगाने का काम कर रही है।

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने इस देश के बेबस और निरीह लोगों को इच्छा शक्ति दी थी और श्रम से अपने पैरों पर खड़ा होने का हौसला दिया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने अपने अनियोजित फैसलों से उस इच्छा शक्ति और उस हौसले को तोड़ दिया है, जिसके परिणामस्वरूप देश के 30 फीसदी लोग फिर से 1947 से पहले की स्थिति में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग इस समय दाने-दाने के लिए मोहताज हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश सबका है। सभी लोग मिलकर धीरे-धीरे ही सही, किंतु एक समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण कर रहे थे, लेकिन देश में नफरत और झूठ के बल पर भाजपा की एक ऐसी सरकार सत्ता में आ गई, जो सरकार में होने के बाद से ही नफरत के व्यापार को ही अपना मिशन बना बैठी है। परिणाम सामने हैं, डॉक्टरों पर हमला हो रहा है, सब्जी बेचने वाले मारे जा रहे हैं और सरकार सद्भाव की स्थिति बनाने की जगह सद्भाव में आग लगाने का काम कर रही है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा