लाइव न्यूज़ :

सपा-बसपा गठबंधन से उपचुनाव की हार का अंदेशा था लेकिन पीएम मोदी अजेय हैं और अजेय रहेंगे: सीएम योगी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 17, 2018 23:00 IST

उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक में जीतकर आएंगे और 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे। 

Open in App

लखनऊ, 17 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी उपचुनाव में हुई हार पर कहा कि हार अप्रत्याशित थी। हालांकि सपा-बसपा के गठबंधन से उन्हें कुछ अप्रत्याशित होने का अंदेशा हो गया था। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जीत हार व्यक्ति के लिए न उत्साह के क्षण होते हैं, न अवसाद के। हम दो के बदले 80 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक में जीतकर आएंगे और 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे। 

उन्होंने कहा कि 2019 में मोदी जी फिर से पीएम बनेंगे। मोदी जी अजेय हैं, अजेय रहेंगे। यूपी 2019 में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने में अहम योगदान देगा। एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने 2019 में पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारा वोटर किसी वर्ग में बंटा नहीं है। हमारा वोटर हमारा है। वह वर्गो में नहीं बंटा है।

सपा-बसपा गठबंधन पर योगी ने कहा कि मायावती व अखिलेश बताएं कि गठबंधन का नेता कौन है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा का यह गठबंधन एक सौदेबाजी है। उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने, अपना व अपने लोगों का स्वार्थ साधने का जरिया नहीं होती। इसके कुछ मूल्य, आदर्श और सिद्धांत होते हैं। सौदेबाजी की राजनीति में यह चीजें नहीं होतीं। सपा-बसपा की तो पूरी राजनीति ही इसी पर आधारित रही है। इसके लिए इन्होंने जाति, क्षेत्र और मजहब का जहर बोकर वोट की फसल काटी है। 

इनकी इस राजनीति से डेढ़ दशकों में युवाओं की एक पूरी पीढ़ी बरबाद हो गई। अब दौर विकास और सुशासन का है। प्रदेश की अधिकांश आबादी युवाओं की है। उनको सुशासन और विकास चाहिए। केंद्र की मदद से प्रदेश सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध भी है। नोएडा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे लिए कोई भी जगह अशुभ नहीं है, अशुभ को शुभ बनाने के लिए मैं यूपी में सत्ता में आया हूं। जिन लोगों ने राज्य में अराजकता फैलाई थी, उससे राज्य को मुक्त करना ही शुभ है। प्रदेश की विकास गति को आगे बढ़ाना शुभ है। इसलिए जहां भी अशुभ होगा, वहां हम जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे लिए शुभ हैं। वह जहां जाते हैं, बीजेपी को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि एक साल में हमने भय खत्म किया। उन्होंने कहा कि 2019 में मोदी जी फिर से पीएम बनेंगे। मोदी जी अजेय हैं, अजेय रहेंगे। यूपी 2019 में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने में अहम योगदान देगा। 

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा