लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित सीएम को लिखा पत्र, कहा- गर्भवती महिलाओं को मिले 6000 रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 20:35 IST

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हर पात्र गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली मां को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 के तहत कम से कम 6000 रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने कहा कि आप सभी गरीब लोगों के लिए काम करें। सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं पार्टी में नई जान फूंक दी है।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा है कि वह गर्भवती महिलाओं को सालाना छह हजार रुपये की राशि मिलना सुनिश्चित करें।

उन्होंने इस पत्र में नरेंद्र मोदी सरकार की 'प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना' का हवाला दिया और कहा कि 2013 में पारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गर्भवती महिलाओं को छह हजार रुपये वार्षिक देने का प्रावधान था, लेकिन इस सरकार ने इसे घटाकर पांच हजार रुपये कर दिया।

उन्होंने कहा, ''खबर है कि 2017-18 में सिर्फ 22 पात्र महिलाओं को पहली किश्त मिली। यह मातृ वंदन योजना के तहत तय क्रियान्वयन की शर्तों के चलते हुआ।'' सोनिया ने मुख्यमंत्रियों से कहा, ''कृपया यह सुनिश्चित करिये की हर पात्र महिला को सालाना छह हजार रुपये की राशि मिले।'' उन्होंने यह भी कहा कि एक बार इस योजना को लेकर कांग्रेस शासित राज्यों में सुधार हो जाएगा तो इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सकेगा।

सोनिया गांधी ने कहा कि आप सभी गरीब लोगों के लिए काम करें। जबसे सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं पार्टी में नई जान फूंक दी है। वह लगातार पार्टी नेता के साथ बैठक कर रही हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई राज्य भाजपा से छिन ली। वहां कांग्रेस की सरकार बनी। सोनिया गांधी ने ही महाराष्ट्र में शरद पवार से मिलकर सरकार बनवाई। भाजपा से सत्ता छिन ली। 

टॅग्स :इंडियासोनिया गाँधीकांग्रेसमध्य प्रदेशराजस्थानछाबड़ापुडुचेरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा