लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी इलाज कराने के लिए विदेश रवाना, साथ में गए राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2020 21:39 IST

इससे पहले भी सोनिया गांधी अपने स्वास्थ की जांच कराने के लिए विदेश जाती रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बीते जुलाई माह में भर्ती हुई थीं।प्राधिकारी ने कहा था कि नियमित जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।अपने इलाज कराने के लिए विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने कई अहम फैसले लिए हैं।

नई दिल्ली:कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने इलाज के लिए विदेश रवाना हो गईं हैं। सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी भी विदेश गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी अपने स्वास्थ के रूटीन चेकअप के लिए गई हैं। सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी ने विदेश से लौटकर संसद सत्र में भी हिस्सा लेंगी।  

बता दें कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बीते जुलाई माह में भर्ती हुई थीं। प्राधिकारी ने कहा था कि नियमित जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डी.एस. राणा ने भी कहा था कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी। कुछ समय बाद अस्पताल से सोनिया वापस अपने आवास पर लौट आई थीं। 

इलाज कराने के लिए विदेश जाने से पहले पार्टी को लेकर लिया अहम फैसला-

अपने इलाज कराने के लिए विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने कई अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के अध्यक्ष पद का रास्ता साफ करने के लिए गुलाब नबी आजाद समेत कई नेताओं को साइड कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी संगठन में सिलसिला शुरू किया उसके आगे भी जारी रहने के संकेत हैं।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र सहित तमाम दूसरे राज्यों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की कवायत पार्टी में शुरू हो गयी है, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा सोनिया गांधी के स्वदेश लौटने के बाद होने की संभावना है। 

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी परीक्षणों के लिए अमेरिका रवाना हो रही हैं, जिसके कारण पार्टी में किये जाने वाले बदलावों को थोड़े समय के लिए विराम दे दिया गया है। इधर राज्य सभा में नेता विपक्ष ग़ुलाम नबी आज़ाद को बदल कर उनके स्थान पर मल्लिकार्जुन खड़गे को नया नेता विपक्ष बनाने को लेकर मंथन जारी है।

 हालांकि राज्य सभा में उप - नेता आनंद शर्मा भी इस दौड़ में शामिल हैं , लेकिन जिस तरह 23 नेताओं द्वारा सोनिया गाँधी को पत्र लिखा गया उस पर हस्ताक्षर करने वालों में आनंद शर्मा भी शामिल थे। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने दवा किया कि सोनिया और राहुल आनंद शर्मा के स्थान पर मल्लिकार्जुन खड़गे को यह ज़िम्मेदारी सौंपने  के पक्ष में हैं।

इसके अलावा अनेक राज्यों की प्रदेश इकाइयों में भी भारी बदलाव किये जाने हैं जिसका खाका तैयार किया जा रहा है ताकि जब सोनिया गाँधी स्वदेश लौटें तब पूरी तस्वीर उनके सामने हो और वे तत्काल फैसला ले सकें। सोनिया गांधी जिस टीम को तैयार कर रही हैं उस टीम को राहुल की सहमति भी प्राप्त है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा