लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने कहा-शीला दीक्षित मेरे सबसे बुरे दौर में मेरे साथ खड़ी रहीं

By भाषा | Updated: August 11, 2019 05:59 IST

 पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को यह कहते हुए शीला दीक्षित को भावभीनी श्रद्धांजलि दी कि उनके ‘सबसे बुरे दौर’ में वह उनके साथ खड़ी रहीं।

Open in App

 पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को यह कहते हुए शीला दीक्षित को भावभीनी श्रद्धांजलि दी कि उनके ‘सबसे बुरे दौर’ में वह उनके साथ खड़ी रहीं। शीला ने ही उनसे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का पद संभालने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा, ‘‘ शीलीजी के साथ मेरा जुड़ाव मेरे राजनीतिक करियर से भी लंबा है।

सबसे बुरे दौर में भी वह मेरे साथ खड़ी रहीं और बाद में उन्होंने मुझसे कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के लिए बार बार अपील की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैंने ऐसा किया तो उन्होंने पार्टी सहयोगी के बजाय बड़ी बहन की तरह मुझे रास्ता दिखाया।’’ दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित की याद में हुए एक कार्यक्रम में गांधी ने कहा, ‘‘ इस साल हाल के चुनाव में वह अस्वस्थ होने के बावजूद लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की एक निष्ठावान कार्यकर्ता की भांति आगे आयी।

शीलाजी की जिंदगी हमें सिखाता है कि सार्वजनिक व्यक्ति के लिए लोगों की असली सेवा से बढ़कर और कोई बड़ी चीज नहीं है।’’ उन्होंने भावुकता से कहा, ‘‘ दिल्ली और कांग्रेस शीलाजी के बगैर ऐसी नहीं होती। इस शहर ने अपनी सबसे काबिल प्रशासक खोया और पार्टी ने अपना सबसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं में एक।

लेकिन, जिन सिद्धांतों और आदर्शों के लिए वह खड़ी रहीं, हम उनका पालन कर उस रिक्तता को भरने का प्रयास कर सकते हैं।’’ इस मौके पर माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि दीक्षित ने देश में बढ़ती नफरत और हिंसा के माहौल पर चिंता प्रकट की थी और (वह)कहती थीं कि यह भारत या किसी राजनीतिक दल के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ उनका हमेशा से मानना था कि राजनीतिक विचारधारा में मतभेद के बावजूद संवाद की संभावना हमेशा खुली रहनी चाहिए। भाषा राजकुमार माधव माधव

टॅग्स :सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNational Herald case: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

भारत'सोनिया गांधी ने सत्ता का त्याग किया...': कर्नाटक में सिद्धारमैया के साथ सत्ता संघर्ष के बीच बोले डीके शिवकुमार

भारतकांग्रेस संकटः 2.5 साल फार्मूला?, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद कर्नाटक में मुसीबत, वोक्कालिगा संत ने शिवकुमार का किया समर्थन

भारतमहागठबंधन नहीं ‘ठगबंधन’ कहिए?, लालू प्रसाद बेटे तेजस्वी को सीएम और सोनिया गांधी पुत्र राहुल गांधी को पीएम?, अमित शाह बोले-दोनों पद रिक्त नहीं

भारत85 साल बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, सोनिया और प्रियंका गांधी अनुपस्थित रहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा